भारत की जी20 अध्यक्षता : विकास कार्य समूह (डीडब्ल्यूजी) की तीसरी बैठक : महिला-नेतृत्व विकास पर प्रदर्शनी

Font Size

नई दिल्ली : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय के सहयोग से गोवा में जी20 विकास कार्य समूह की तीसरी बैठक के दौरान, भारत की महिलाओं के नेतृत्व वाली पहलों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का आयोजन किया है। इसका मूल विषय है “इको” – यानी (ईसीएचओ – इकोनामी विद सेफ क्लाइमेट एंड हेल्थ लीड्स टू ग्रेटर अपॉर्चुनिटीज) सुरक्षित जलवायु और स्वास्थ्य के साथ अर्थव्यवस्था अधिक अवसरों की ओर ले जाती है। विषय “इको – महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के प्रभाव और सतत विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2023-05-09at4.35.58PMPSFS.jpeg

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी द्वारा सुसज्जित,  प्रदर्शनी ने महिलाओं के नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला कि कैसे “महिलाओं के नेतृत्व में विकास” महिला-पुरुष आधारित न्यायपूर्ण और टिकाऊ भविष्य की आधारशिला है। प्रदर्शनी वैश्विक आर्थिक विकास और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी), विशेष रूप से एसडीजी 5 को प्राप्त करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण और अपरिहार्य भूमिका के प्रभाव को दर्शाती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2023-05-09at4.35.59PMKOLJ.jpeg

महिला उद्यमियों द्वारा परिकल्पित, डिजाइन और निर्मित उत्पाद,  जैसे हथकरघा और टेक्सटाइल के सामान; हस्तशिल्प; चाय, मसाले, आयुर्वेदिक उत्पाद और बाजरा आधारित खाद्य उत्पाद प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए। इस कार्यक्रम के अन्य मुख्य आकर्षण में महिलाओं के खिलौने बनाने, बुनाई करने, प्रौद्योगिकी आदि के साथ काम करने, कारीगरों द्वारा लाइव प्रदर्शन का 3डी होलोग्राम के साथ एक व्यापक डिजिटल अनुभव, परीक्षण का स्थान; और आयुर्वेदिक डॉक्टरों द्वारा प्रकृति की जांच, शामिल था।

भारत के विभिन्न राज्यों की महिला प्रतिनिधि, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, वस्त्र मंत्रालय, एपीडा, टी बोर्ड, स्पाइस बोर्ड,  अंबी उद्योगिनी प्रतिष्ठान, यून्नति फाउंडेशन, कल्याणशास्त्र, महिला स्वयं सहायता समूह, और महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्ट-अप और उद्यम -जैसे सी6, जल सखी और डिजिटल सखी- ने प्रदर्शनी में भाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2023-05-09at4.35.59PM(1)NYDV.jpeg

Table of Contents

You cannot copy content of this page