विश्व पुस्तक मेले का प्रगति मैदान में आयोजन 25 फरवरी से 5 मार्च तक

Font Size

नई दिल्ली :  भारत सरकार का प्रमुख प्रकाशन गृह ‘प्रकाशन प्रभाग’ देश के सबसे प्रशंसित पुस्तक मेलों में से एक 31वें नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में पुस्तकों और पत्रिकाओं के अपने विस्‍तृत संग्रह को प्रदर्शि‍त करेगा। यह 9 दिवसीय विशाल पुस्तक मेला 25 फरवरी से लेकर 5 मार्च तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन के सहयोग से शिक्षा मंत्रालय के अधीनस्‍थ भारत सरकार के एक स्वायत्त संगठन नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।

प्रकाशन प्रभाग अपने आजादी का अमृत महोत्सव पुस्तक संग्रह को प्रदर्शि‍त करेगा, जिसमें भारत के स्वतंत्रता संगाम पर प्रकाश डाला जाएगा और उन स्वतंत्रता सेनानियों को स्‍मरण किया जाएगा जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। पुस्तक मेले में इतिहास, कला एवं संस्कृति, गांधीवादी साहित्य, भूमि एवं लोग, व्यक्तित्व व जीवनी, सिनेमा, और बाल साहित्य जैसे विषयों पर शीर्षक भी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रकाशन प्रभाग राष्ट्रपति भवन से संबंधित अपनी पुस्‍तकों की विशिष्‍ट श्रृंखला के साथ-साथ राष्ट्रपतियों, उपराष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्री के भाषणों को भी इस पुस्‍तक मेले में प्रस्‍तुत करेगा, जो कि प्रकाशन विभाग द्वारा विशेष रूप से प्रकाशित किए गए हैं। शीर्षकों का सूचनात्मक संग्रह पाठकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की गहरी समझ के साथ-साथ समसामयिक मुद्दों पर विशिष्‍ट जानकारी प्रदान करने पर केंद्रित है।

बुक स्टाल पर पुस्तकों के अलावा प्रकाशन प्रभाग की प्रमुख पत्रिकाएं जैसे कि योजना, कुरुक्षेत्र और आजकल भी उपलब्ध होंगी। बच्चों की लोकप्रिय पत्रिका ‘बाल भारती’ भी इस मेले का हिस्सा होगी। प्रकाशन प्रभाग का बहुप्रतीक्षित साप्ताहिक रोजगार समाचार पत्र ‘एम्प्लॉयमेंट न्यूज (रोजगार समाचार)’ भी इस मेले में उपलब्ध होगा।

प्रकाशन प्रभाग स्टाल नंबर 171-186, हॉल नंबर 5, प्रगति मैदाननई दिल्ली में अपनी पुस्तकों और पत्रिकाओं को प्रदर्शि‍त करेगा।

प्रकाशन प्रभाग के बारे में:

प्रकाशन प्रभाग उन अनगिनत पुस्तकों और पत्रिकाओं का विस्‍तृत संग्रह है जो राष्ट्रीय महत्व के विषयों और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालती हैं। वर्ष 1941 में स्थापित प्रकाशन प्रभाग भारत सरकार का एक प्रमुख प्रकाशन गृह है जो विभिन्न भाषाओं में और इसके साथ ही विकास, भारतीय इतिहास, संस्कृति, साहित्य, जीवनी, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं रोजगार जैसे विविध विषयों पर पुस्तकें और पत्रिकाएं प्रस्‍तुत करता है। पाठकों एवं प्रकाशकों के बीच प्रकाशन प्रभाग की अपार विश्वसनीयता है और यह अपने कंटेंट या पाठ्य सामग्री की प्रामाणिकता के लिए व्‍यापक रूप से जाना जाता है।

प्रकाशन प्रभाग के प्रमुख प्रकाशनों में लोकप्रिय मासिक पत्रिकाएं जैसे कि योजनाकुरुक्षेत्र और आजकल के साथ-साथ साप्ताहिक रोजगार समाचार पत्र एंप्लॉयमेंट न्यूज  और रोजगार समाचार’ भी शामिल हैं। इसके अलावा प्रकाशन प्रभाग सरकार का प्रतिष्ठित संदर्भ वार्षिक इंडिया ईयर बुक भी प्रकाशित करता है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page