भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण 2023-24 में 111 सार्वजनिक स्वास्थ्य आधारित भू-विज्ञान गतिविधियां शुरू करेगा

Font Size

नई दिल्ली :  खान मंत्रालय के तहत भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) 2023-24 के दौरान 111 सार्वजनिक स्वास्थ्य और जन कल्याण आधारित भू-विज्ञान गतिविधियां शुरू करेगा। जीएसआई द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए पांच मिशनों के अंतर्गत कुल 966 मानक कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया है। इसके तहत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण तथा उर्वरक खनिजों की खोज पर विशेष जोर देने के साथ आधारभूत डाटा तैयार करने और खनिज अन्वेषण कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

इसके अलावा, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभिन्न राज्यों के भू-वैज्ञानिकों सहित अपने अधिकारियों एवं अन्य बाहरी अधिकारियों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए 115 पाठ्यक्रम संचालित करेगा।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण साल 1851 में स्थापित दुनिया के सबसे पुराने सर्वेक्षण संगठनों में से एक है। वर्षों से, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने विभिन्न भूवैज्ञानिक गतिविधियों में विकास एवं विविधता जारी रखी है और भूविज्ञान के क्षेत्र में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है।

You cannot copy content of this page