प्रतिबंधित प्लास्टिक पर नगर निगम गुरूग्राम कर रहा लगातार कार्रवाई

Font Size

– विभिन्न मंडियों व बाजारों में निगम टीमों ने 45 व्यक्तियों के चालान करते हुए लगाया 56 हजार रूपए का जुर्माना

150 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक किया गया जब्त

गुरूग्राम, 6 फरवरी। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना में नगर निगम गुरूग्राम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल व बिक्री करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम गुरूग्राम की विशेष टीमें विभिन्न मंडियों व बाजारों में निरीक्षण कर रही हैं तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, बिक्री एवं भंडारण करने वालों के चालान करने के साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त किया जा रहा है।

प्रतिबंधित प्लास्टिक पर नगर निगम गुरूग्राम कर रहा लगातार कार्रवाई 2

इसी कड़ी में टीमों द्वारा विभिन्न मंडियों व बाजार क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान 45 व्यक्तियों के चालान करते हुए उन पर 56 हजार रूपए का जुर्माना लगाया। साथ ही 150 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त करने की कार्रवाई की। टीम में सफाई निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र, हरीश शर्मा, गौरव व अमन शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा 120 माईक्रोन से कम मोटाई वाली पॉलीथीन कैरीबैग, प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी प्लास्टिक स्टिक, आईसक्रीम प्लास्टिक स्टिक, डेकोरेशन के लिए थर्माकॉल की वस्तुएं, प्लास्टिक प्लेट, कप, गिला, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे, मिठाई के डिब्बों की रैपिंग एवं पैकिंग फिल्म, निमंत्रण कार्ड की पैकिंग, सिगरेट पैकेट की पैकिंग को प्रतिबंधित किया हुआ है।


अवैध मलबा डंपिंग वाहन को किया इंपाऊंड : टीम ने अवैध रूप से मलबा फैंकने वाले एक वाहन को भी जब्त किया है। यह कार्रवाई वजीराबाद में की गई। विशेष टीम क्षेत्र के सदस्य क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए जब वजीराबाद क्षेत्र में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली से सार्वजनिक स्थान सीएंडडी वेस्ट (मलबा) फैंक रहा है। टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ा तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली को सैक्टर-42 स्थित निगम कार्यालय में ले जाकर इंपाऊंड कर लिया।

You cannot copy content of this page