पेरिस जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकि खराबी

Font Size

Technical fault in Delhi to Paris flight

Technical fault in Delhi to Paris flightDelhi: दिल्ली से पेरिस जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट (Technical fault in Delhi to Paris flight) AI143 को अचानक वापस लौटाया गया। फ्लाइट वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। खबर है कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी । उस फ्लाइट में 210 यात्री सवार थे। इसने दोपहर 1.30 बजे उड़ान भरी थी और लौटकर 2.25 बजे आ गई।

बताया जा रहा है कि विमान में फ्लैप की दिक्कत थी, इसी कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लैप विमान का एक अहम हिस्सा होता है, इसके जरिए लैंडिंग एयरस्पीड को कंट्रोल किया जाता है। अगर इनमें तकनीकी खराबी आए तो लैंडिंग एयरस्पीड ज्यादा हो जाती है। फ्लैप की वजह से क्या दिक्कत आई, ये अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

Technical fault in Delhi to Paris flight 

You cannot copy content of this page