वरिष्ठ श्रमिक नेता कुलदीप जांघू ने सुरक्षित यातायात के लिए श्रमिकों को किया जागरुक

Font Size

गुरुग्राम , 10 दिसम्बर : यातायात नियमों की समुचित जानकारी न होने के  कारण तथा इन नियमों का उल्लंघन करने पर सडक़ दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं, जिसमें बहुमूल्य जानें भी चली जाती हैं। लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए जागरुक करने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा है।

इस प्रकार के आयोजन जिला प्रशासन, यातायात पुलिस व स्वयंसेवी संस्थाएं तथा मजदूर वर्ग भी करता रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ श्रमिक नेता कुलदीप जांघू ने सैक्टर 18 उद्योग विहार क्षेत्र स्थित उद्योगों के मैन गेट पर जाकर ड्यूटी पर आते-जाते समय कर्मचारियों को एकत्रित कर सुरक्षित यातायात के लिए जागरुक किया।

वरिष्ठ श्रमिक नेता कुलदीप जांघू ने सुरक्षित यातायात के लिए श्रमिकों को किया जागरुक 2कुलदीप जांघू ने बताया कि उन्होंने कर्मचारियों को यातायात नियमों के पोस्टर आदि भी वितरित किए और उन्हें शपथ दिलाई कि वे यातायात नियमों का पालन करेंगे।

उन्हें यातायात के नियमों के बारे में भी विस्तृत जानकारी भी दी और उनसे आग्रह किया कि दोपहिया वाहन पर एक से अधिक सवारी न बैठाएं, हेलमेट अवश्य लगाएं, चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट अवश्य बांधें, शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। उनका
कहना है कि यदि सभी ईमानदारी से यातायात के नियमों का पालन करेंगे तो बहुमूल्य जीवन बच सकेंगे।वरिष्ठ श्रमिक नेता कुलदीप जांघू ने सुरक्षित यातायात के लिए श्रमिकों को किया जागरुक 3

You cannot copy content of this page