आई.टी.आई गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को होगा अप्रेंटिसशिप मेगा शिक्षुता मेले का आयोजन

Font Size

– मेले में 36 कंपनियां ले रही हैं भाग, 350 से 400 विद्यार्थियों का किया जाएगा चयन

गुरुग्राम, 07 अक्टूबर। राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गुरुग्राम द्वारा 10 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में जिला की 36 प्रमुख कंपनियां भाग ले रही हैं। जो अपनी जरूरतों व नियमों के हिसाब से करीब 350 से 400 आईटीआई पास छात्रों का चयन करेगी।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम के प्राचार्य जयदीप सिंह कादियान ने बताया कि कौशल विकास एवं औधोगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निदेशक द्वारा जारी निर्देशानुसार 10 अक्टूबर को आईटीआई गुरुग्राम के प्रांगण में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में 36 विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां भाग ले रही है जो इस प्रकार है।

हीरो मोटोकॉर्प, सुजुकी मोटरसाइकिल, डेनसो हरियाणा,लेमन ट्री होटल, लुमक्स एंसीलरी, हिमगिरि ग्रुप, कुकु एप्लायंसेज, क्लाईमेटो हरिशरण, एसकेएस ऑटो टेक, 3टी इंडस्ट्रियल, कॉस्मो ऑटोटेक, गायत्री ऑटोमेशन सिस्टम, सत्यम ऑटो, जिकन सीटिंग कलेक्शन, जॉनसन लिफ्ट्स एंड एस्केलेटर्स, फॉर्चून सिलेक्ट ग्लोबल, सॉल्यूशन इंजीनियरिंग, डिस टेलीकॉम, एनेरशेल इंजीनियर, इंडस टावर, मुंजाल शोवा, सनबीम लाइटवेटिंग सॉल्यूशन, भार्गव मोटर्स, टाइट वेल डायनेमिक, हाई टेक गियर्स, प्लैटिनम मोटोकॉर्प, पास्को ऑटोमोबाइल, एस्कॉन इंडस्ट्रीज, एआरजीएल बोटिल ऑयल इंडिया, मिंडा इंडस्ट्रीज, सिगमा एयरटेल डीलर डेवलपमेंट एसोसिएशन लिमिटेड, जेननेस्ट सर्विस कंपनी विभिन्न ट्रेडों के तहत करीब 350 से 400 छात्रों का अप्रेंटशिप के लिए चयन करेंगी।

श्री कादियान ने कहा की मेले में भाग लेने के इच्छुक किसी भी प्रतिभागी को इस विषय से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो संस्थान में आकर अथवा 01242300190 पर सम्पर्क कर इस विषय में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकता है। वहीं जिन छात्र छात्राओं ने अभी तक अपने एनएसी व पीएनएसी प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किए हैं वे किसी भी कार्यदिवस पर संस्थान के शिक्षुता शाखा से प्राप्त कर सकते हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page