मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले मैं प्रधानमंत्री पद का दावेदार नहीं

Font Size

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के एक दिन बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से मुलाकात की। बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं है और उनकी ऐसी कोई इच्छा भी नहीं है।

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा, हमने चर्चा की है कि अगर वाम दलों, राज्यों में क्षेत्रीय दलों और कांग्रेस समेत सभी दल एक साथ आते हैं, तो यह एक बड़ा राजनीतिक गठन होगा। येचुरी ने कहा कि यह सकारात्मक संकेत है, जिससे देश में अच्छा राजनीतिक विकास होगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page