बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से की मुलाक़ात

Font Size

नई दिल्ली :  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मंगलवार को दिल्ली में मुलाकात की. इन दोनों के बीच हुई ये मुलाकात लगभग डेढ़ घंटे चली. इस दौरान दोनों नेताओं ने एक साथ लंच भी किया. नितीश कुमार की यह मुलाक़ात कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ एक दिन पूर्व हुई बैठक के बाद हुई है.

मुलाकात की तस्वीर के साथ अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मेरे घर पधारने के लिए नीतीश कुमार का बहुत-बहुत शुक्रिया. उन्होंने कह कि ”देश से संबंधित कई गंभीर विषयों पर चर्चा हुई है. जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ऑपरेशन लोटस, इन लोगों द्वारा खुले आम MLA की ख़रीद फ़रोख़्त करके जनता द्वारा चुनी सरकारों को गिराना, बीजेपी सरकारों का बढ़ता निरंकुश भ्रष्टाचार,  महंगाई,  बेरोज़गारी शामिल हैं.”

दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और जनता दल यूनाइटेड नेता संजय झा भी मौजूद थे. केजरीवाल से पहले नीतीश कुमार ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी.राजा से भी उनके पार्टी कार्यालयों में मुलाकात की थी. उन्होंने सोमवार को राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी. 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नितीश कुमार भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी नेताओं को एकजुट करने की कोशिश में लगे हुए हैं.

Table of Contents

You cannot copy content of this page