देश में आधुनिक युग की शुरूआत स्व. राजीव गांधी की ही देन : बलजीत कौशिक

Font Size

फरीदाबाद के कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को 31वीं पुण्यतिथि पर किया याद
 

राजीव गांधी का व्यक्तित्व सज्जनता, मित्रता और प्रगतिशीलता का प्रतीक : राजन ओझा


फरीदाबाद, 21  मई: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि  के अवसर पर फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में ओल्ड फरीदाबाद चौक स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा को गंगाजल से साफ करके उस पर माल्यार्पण किया और उन्हें शत्-शत् नमन किया साथ ही दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान नेताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जिंदाबाद, जब तक सूरज-चांद रहेगा राजीव गांधी तेरा नाम रहेगा। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक व राजन ओझा द्वारा की गई।


इस अवसर पर बलजीत कौशिक ने स्व. राजीव गांधी की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक युगप्रवर्तक एवं दूरगामी सोच के व्यक्तित्व था, जो देश के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर भी एक सशक्त और कुशल राजनेता के रूप में उभरे। उन्होंने कहा कि देश में आधुनिक युग की शुरूआत स्व. राजीव गांधी की ही देन है, जिन्होंने आधुनिक भारत का निर्माण करते हुए देश में कंप्यूटर क्रांति का सूत्रपात किया, जिसके चलते आज भारत देश ने विश्वस्तर अपनी पहचान कायम की। इसके अलावा 18 वर्ष के युवाओं को वोट का अधिकार दिलवाने एवं पंचायती राज अधिनियम बनाने का श्रेय भी स्व. गांधी को ही जाता है।


इस अवसर पर राजन ओझा ने कहा कि सबसे कम उम्र में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बनने का गौरव पाने वाले राजीव गांधी का व्यक्तित्व सज्जनता, मित्रता और प्रगतिशीलता का प्रतीक थे। राजनैतिक क्षितिज में उनका उद्य अप्रत्याशित तो अवश्य था, परन्तु इतने बड़े देश के प्रधानमंत्रित्व का भार अपने युवा कंधो पर लेते ही राजीव गांधी ने साहसिक कदम उठाकर और ज्वलंत समस्याओं के प्रति स्पष्ट दृष्टीकोण अपनाकर अपनी छवि एक विवेकशील और गतिशील राजनेता के रूप में प्रतिष्ठित की थी, उनकी स्पष्ट वादिता और आधुनिक विचारों के चलते उन्हें तत्कालीन समय में विश्व का सबसे प्रगतिशील नेता की संघ्या दी गए थी। अपने अल्प राजनैतिक कार्यकाल में राजीव गांधी ने भारत को एक नया स्वरूप दिया था, जिसके चलते उन्हें देश की जनता सदैव सम्मानपूर्वक याद करती रहेगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आज के दिन हम सभी को स्व. राजीव गांधी के आदर्शो को अपनाते हुए समाज व देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए, यही स्व. गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर पूर्व विधायक आनंद कौशिक,प्रोफ़ेसर एम पी सिंह,योगेश गौड़, हरजीत सिंह सेवक,एस के गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता फागना,एडवोकेट विनोद कौशिक,गौरव ढींगरा,पूर्व प्रवक्ता सुमित गौड़,रिंकू चंदीला,डॉक्टर सौरव शर्मा प्रेसिडेंट आईएस,अश्वनी कौशिक,प्रीतम ,संजय सोलंकी,अर्जुन तंवर,बिजेंद्र मावी,रंधावा फागना,इशांत कथूरिया, सिंह प्रधान, मेहर चंद पराशर, महेंद्र यादव, जवाहर ठाकुर, अजय रावत, आकाश शर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस युवा अध्यक्ष, अजय शर्मा, हाजी इरफान, भारत अरोड़ा, राजेंद्र चौधरी, मास्टर, मुन्नीलाल, वीर सिंह प्रधान, मोहम्मद बिलाल, जितेंद्र चंदोलिया,सतपाल शर्मा, बबलू चौधरी, कांता, पूनम शर्मा, महेश बैंसला, विक्रम पोसवाल,राम प्रवेश,अर्जुन तवर, सुरेंद्र सागवान, देवराज शर्मा, टिंकू,पम्मी मान,लाड़ो देवी,सतपाल शर्मा,राजेंद्र चौहान,जवाहर ठाकुर,कांता,पूनम शर्मा,विक्रम सिंह,नीरज गुप्ता,नागेश सहगल, विकास फागना सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page