प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश  व मिजोरम के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दी

Font Size

नई दिल्ली :   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश  व मिजोरम के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;

“अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। राज्य के लोग अपनी शानदार प्रतिभा और मेहनती स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। कामना करता हूँ कि राज्य आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयां छुए।”

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई  देते हुए कहा है कि  :

“मिजोरम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई। भारत को जीवंत मिजो-संस्कृति और राष्ट्रीय प्रगति में मिजोरम के योगदान पर बहुत गर्व है। मैं मिजोरम के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।”

Table of Contents

You cannot copy content of this page