पिछले 24 घंटों में कोरोना के  50,407 नए मामले सामने आए , संक्रमण की रफ्तार हुई कम

Font Size

नई दिल्ली। राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 172.29  करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 170.41 करोड़ (1,70,41,92,350) से अधिक खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 12.27 करोड़ से अधिक (12,27,93,281) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 6,10,443 है

सक्रिय मामलों की दर 1.43 प्रतिशत है

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.37 प्रतिशत

बीते चौबीस घंटों में 1,36,962 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,14,68,120 है

पिछले 24 घंटों में 50,407 नए मामले सामने आए

दैनिक सक्रिय मामलों की दर 3.48 प्रतिशत है

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 5.07 प्रतिशत है

अब तक 74.93 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 14,50,532 जांच की गई

Table of Contents

You cannot copy content of this page