हरियाणा में प्रदेश सरकार नाम की कोई चीज नहीं है : हुड्डा

Font Size

गुरुग्राम : सोहना चौक स्थित गुरुद्वारे में वीरवार को गुरु गोविन्द सिंह का 350 वां जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को पंजाबी भाषा में सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार कुछ भी काम नहीं कर रही। यह सरकार सिर्फ उन्हीं योजनाओं पर काम कर रही है जो उनकी सरकार द्वारा चलाई गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार के पास केवल चार काम है तबादला, बदला, घोषनाएं और झूठ बोलना। उन्होंने नोटबंदी पर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि नोटबंदी की वजह से देश अस्त व्यस्त हो गया है।

 

उन्होंने सभी को गुरु गोविन्द सिंह पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आज देश में एक नई उर्जा का संचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी और धर्म की रक्षा करते हुए अपनी कुर्बानी दी। उनका पूरा जीवन संर्घषपूर्ण रहा। उनके सामने उनके दो बेटे दीवारों में चिनवा दिए फिर भी वह सच्चाई व ईमानदारी के पद से नहीं डिगे।

 

 

उनके द्वारा धर्म की रक्षा के लिए दी गई कुर्बानी से आज हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह जब नौ वर्ष के थे तो उनके पिता का निधन हो गया। अपने पिता के बाद वे गद्दी पर बैठे और सिक्खों के दसवें गुरु बने।
इस अवसर पर उन्होंने प्रैस से बातचीत के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार कुछ भी काम नहीं कर रही। यह सरकार सिर्फ उन्हीं योजनाओं पर काम कर रही है जो उनकी सरकार द्वारा चलाई गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार के पास केवल चार काम है तबादला, बदला, घोषनाएं और झूठ बोलना। उन्होंने नोटबंदी पर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि नोटबंदी की वजह से देश अस्त व्यस्त हो गया है।

 

बेरोजगारी बढ़ गई है, लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे काला धन तो वापस नहीं आया लेकिन आम आदमी जरुर कतारों में खड़ा हो गया। उन्होंने पंजाब में चुनाव प्रचार पर कहा कि वो तभी प्रचार के लिए जाएंगे जब पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह सरकार बनने पर सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) का पानी देने के लिए राजी हो जाते है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने संगत के बीच बैठकर लंगर छका।

 

कार्यक्रम में श्री गुरु सिंह सभा के चेयरमैन बलविन्द्र सिंह संधू, प्रधान संतोख सिंह साहनी, सचिव सरूप सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा समेत आए हुए सभी गणमान्य लोगों को सिरोपा और तलवार भेंट कर सम्मानित किया। श्री गुरु सिंह सभा के प्रतिनिधियों गुरुग्राम के सेक्टर 46 में बन गुरुद्वारे में विशेष सहयोग देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री धर्मबीर गाबा, जितेन्द्र कुमार भारद्वाज, खजान सिंह, सुनीता सहरावत, विपिन खन्ना, कुलराज कटारिया, सुशील कुमार टुल्लर, जितेन्द्र राणा, नरेन्द्र यादव, नरेन्द्र सिंह भल्ला, विष्णुदत शर्मा, मनीष खटाना, सीमा पाहुजा सहित कांग्रेस के अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

You cannot copy content of this page