देश में पिछले 24 घंटों में 2,71,202 नए मामले सामने आए : स्वस्थ होने की वर्तमान दर 94.51 प्रतिशत

Font Size

नई दिल्ली : कोरोना के खिलाफ 16 जनवरी 2021 को हेल्थ और फ्रंटलाइन वकर्स के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान आज 15 से 17 साल के बच्चों के बीच आ पहुंचा है। यह दुनिया के #LargestVaccineDrive की सफलता की एक बड़ी मिसाल है। 16.1.2021 भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन था। स्वयं के टीकों के विकास व निर्माण से लेकर, सबसे तेज़ टीकाकरण अभियान तक, हमने हर विपरीत परिस्थिति का सामना करने की अपनी क्षमता को अद्भुत शक्ति के साथ प्रदर्शित किया। आज देश के लिए गर्व का दिन है. दुनिया के सभी देशों के मुकाबले भारत के कोविड टीकाकरण अभियान की गति सबसे तेज है!

16.1.2021 भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन था। स्वयं के टीकों के विकास व निर्माण से लेकर, सबसे तेज़ टीकाकरण अभियान तक, हमने हर विपरीत परिस्थिति का सामना करने की अपनी क्षमता को अद्भुत शक्ति के साथ प्रदर्शित किया। आज देश के लिए गर्व का दिन है. विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत भारत में 156 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। जिसमें से करीब 99 करोड़ टीके ग्रामीण क्षेत्रों में लगे हैं.

 

कोविड-19 अपडेट :

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 156.76  करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

 

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 15,50,377 है

 

सक्रिय मामलों की दर 4.18 प्रतिशत है

 

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 94.51 प्रतिशत

 

बीते चौबीस घंटों में 1,38,331 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 3,50,85,721 है

 

पिछले 24 घंटों में 2,71,202 नए मामले सामने आए

 

अब तक 7,743 ओमिक्रॉन के मामले सामने आए,कल के मुकाबले 28.17 प्रतिशत की वृद्धि

 

 

दैनिक सक्रिय मामलों की दर 16.28 प्रतिशत है

 

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 13.69 प्रतिशत है

 

अब तक 70.24 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 16,65,404 जांच की गई

You cannot copy content of this page