बिहार बोर्ड ने मैट्रिक व इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया , स्टूडेंट की मदद के लिए कंट्रोल स्थापित

Font Size

bihar board

bihar boardपटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar Board) ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. बोर्ड की ओर से 20 जनवरी 2022 से 22 जनवरी 2022 तक आयोजित होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा और 17 फरवरी 2022 से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित होने वाली थ्योरी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी करने का ऐलान किया है।

बोर्ड की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर 8 जनवरी 2022 से ही उपलब्ध करा दिया गया है।

बोर्ड ने यह भी बताया है कि मैट्रिक  प्रैक्टिकल एवं थ्योरी एग्जाम में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड संबंधित विद्यालय के प्रधान समिति कि उक्त वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने हस्ताक्षर एवं मोर के साथ विद्यार्थियों को उपलब्ध करवा सकते हैं।

ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर 0612 223 2074, 223 2257 एवं 223 223 9 पर संपर्क किया जा सकता है।

बोर्ड की ओर से यह बताया गया है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट वार्षिक प्रैक्टिकल एग्जाम 2022 के सफल संचालन के लिए परीक्षा समिति की ओर से कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

यह कंट्रोल रूम 9 जनवरी से 20 जनवरी तक सुबह 9:00 बजे से 6:30 बजे तक खुला रहेगा।

इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 2022 के संचालन में किसी प्रकार की असुविधा होने पर कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0612 223222 7 एवं 2230051 पर संपर्क कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि इंटरमीडिएट वार्षिक प्रैक्टिकल एग्जाम 2022 का आयोजन सोमवार 10 जनवरी 2022 से 20 जनवरी 2022 तक किया जाना निर्धारित है।

bihar board bihar board bihar board bihar board 

Table of Contents

You cannot copy content of this page