प्रदेश स्तर पर वैश्य रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए चरखी दादरी के बलराम गुप्ता

Font Size

प्रदप्रप्रदेश देश 

प्रदेशगुरुग्राम /चरखी दादरी  : अग्रवाल वैश्य समाज का प्रदेश स्तरीय वार्षिक उत्सव प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानी वाला की अध्यक्षता में रविवार 26 दिसंबर को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गत् दो वर्षों में कोरोना के समय उत्कृष्ट सहायता कार्य करने व संगठन के कार्यों में विशेष योगदान देने वाले पदाधिकारियों को ‘‘वैश्य रतन’’ सम्मान के अलंकरण से सम्मानित किया गया। पूरे प्रदेश से वैश्य रत्न अवार्ड के लिए दो व्यक्तियों को नवाजा गया है।

इस आम सभा में उपस्थित दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, फरीदाबाद के लोकप्रिय विधायक नरेन्द्र गुप्ता, दिल्ली के पूर्व सांसद जय प्रकाश गोयल, नवचेतना मंच संयोजक विजय सोमानी, अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानी वाला, प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने चरखी दादरी के बलराम गुप्ता को वैश्य रत्न अवार्ड से सम्मानित किया. इसी कड़ी में फरीदाबाद के केदारनाथ अग्रवाल को भी वैश्य रत्न अवार्ड से नवाजा गया है।वहीं अशोक बुवानी वाला को आगामी दो वर्ष के लिए सर्वसम्मति से सातवीं बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

बलराम गुप्ता ने कहा कि इस प्रोत्साहन से हमें अधिक सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है तथा भावी युवा पीढि़यों का भी उत्साहवर्धन होता है। इस अवार्ड में स्थानीय पदाधिकारियों, महिला प्रकोष्ठ व युवा प्रकोष्ठ का सहयोग रहा है। इसके लिए समस्त टीम अग्रवाल वैश्य समाज चरखी दादरी बधाई की पात्र है। उन्होंने अवार्ड प्रदान करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला व प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों व सम्मानित अतिथियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाजहित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहते हुए संगठन व समाज को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्यरत रहेंगे।

इस अवसर पर चरखी दादरी महिला जिला अध्यक्ष नीतू बंसल, चरखी दादरी महिला अध्यक्ष संतोष जैन, अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, अग्रवाल सभा महासचिव मितेष काहनोरिया, अग्रवाल सभा कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज गर्ग, सुशील दिल्लीवान, विनोद जैन, राकेश बधवानिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बलराम गुप्ता ने प्रदेश स्तर पर चरखी दादरी का नाम रोशन किया है, चरखी दादरी अग्रवाल वैश्य समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

इस मौके पर वैश्य एजुकेशन सोसायटी प्रधान रविन्द्र शिलगर, अग्रवाल सभा कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग, अनाज मण्डी उप-प्रधान राधेश्याम हड़ोदिया, राकेश गुप्ता, अग्रवाल भवन सोसायटी कोषाध्यक्ष राजेश खजांची, अग्रवाल सेवा संघ प्रधान राजकुमार गोयल, अर्चना अग्रवाल, किरण आर्य, सीमा सिंगला, सुजाता बंसल, अर्चना गुप्ता आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।

You cannot copy content of this page