भाजपा ने लांच की “सपोर्ट बीजेपी विथ योर माइक्रो डोनेशन ” अभियान

Font Size

भाजपा

भाजपा

सुभाष चौधरी 

भाजपानई दिल्ली :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज “सपोर्ट बीजेपी विथ योर माइक्रो डोनेशन ”  मुहिम लांच की. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस मुहिम को देश के हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। भारतीय जनता पार्टी के लिए आम लोगों से आर्थिक योगदान प्राप्त करने वाला यह अभियान आज से 11 फरवरी 2022 तक चलाया जाएगा।

इस अभियान की शुरुआत देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर की गई है. इसका अंत दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर किया जाएगा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी को डोनेट किए गए ₹1000 की रसीद भी टि्वटर पर शेयर किया है .  इसी तरह पार्टी फंड में डोनेट करने वाली रसीद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्विटर पर जारी किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर जारी अपनी बयान में कहा है कि किसी भी राशि का आर्थिक योगदान भारतीय जनता पार्टी को ही नहीं बल्कि न्यू इंडिया को और मजबूत करेगा. उन्होंने कहा है कि पार्टी फंड में नमो ऐप के माध्यम से भी डोनेट किया जा सकता है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी  के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से पार्टी फंड में डोनेट करने का आह्वान किया है।

श्री शाह ने कहा है कि भाजपा देश के विकास का परिचायक है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जानता पार्टी निरंतर देश के विकास के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा है कि आज शुरू की गई मुहीम में 5 रु से 1000 रुपये तक पार्टी फंड में डोनेट किया जा सकता है.

You cannot copy content of this page