देश में अब तक ओमिक्रोन संक्रमण के कुल 415 मामले : 115 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

Font Size

देश

देशराज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 148.37  करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 17.74 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें मौजूद हैं

 

नई दिल्ली :   केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है।

इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके। दूसरी तरफ देश में अब तक ओमिक्रोन संक्रमण के कुल 415 मामले  मिले हैं जबकि 115 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे गए . इस नए वायरस का संक्रमण तेज गति से हो रहा है.

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

टीके की खुराकें (25 दिसंबर, 2021 तक)
अब तक हुई आपूर्ति 1,48,37,98,635
शेष टीके 17,74,97,506

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 148.37 करोड़ से अधिक (1,48,37,98,635) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 17.74 करोड़ से अधिक (17,74,97,506अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

 

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 141.01 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं

 

भारत में वर्तमान में 77,032 सक्रिय मामले,579 दिनों में सबसे कम मामले

 

सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं,वर्तमान में 0.22 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे कम

 

स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.40 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक

 

पिछले 24 घंटों के दौरान 7,286 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,42,23,263 मरीज स्वस्थ हुए

 

बीते चौबीस घंटे के दौरान 7,189 नए मामले सामने आए

 

दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.65 प्रतिशत है,पिछले 82 दिनों से 2 प्रतिशत से कम

 

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 0.60 प्रतिशत है; पिछले 41 दिनों से 1 प्रतिशत से कम है

 

अभी तक कुल 67.10 करोड़ जांच की जा चुकी हैं

 

राज्यों में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले   : 

 

क्रम संख्या राज्य ओमिक्रोन मामलों की संख्या अस्पताल से छुट्टी/स्वस्थ हुए/स्थानांतरित मामले
1 महाराष्ट्र 108 42
2 दिल्ली 79 23
3 गुजरात 43 5
4 तेलंगाना 38 0
5 केरल 37 1
6 तमिल नाडु 34 0
7 कर्नाटक 31 15
8. राजस्थान 22 19
9. हरियाणा 4 2
10. ओडिसा 4 0
11. आंध्र प्रदेश 4 1
12. जम्मू-कश्मीर 3 3
13. पश्चिम बंगाल 3 1
14. उत्तर प्रदेश 2 2
15. चंडीगढ़ 1 0
16. लद्दाख 1 1
17. उत्तराखंड 1 0
कुल 415 115

 

You cannot copy content of this page