मुख्यमंत्री मनोहर लाल 9 नवम्बर को गुरुग्राम सहित प्रदेश के पूर्व सैनिकों से होंगे रूबरू

Font Size

मुख्यमंत्री मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लालगुरुग्राम , 7 नवंबर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 9 नवंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रदेश के पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के रिटायर्ड जवानों, शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं तथा शहीदों के परिवारों के सदस्यों से बातचीत करेंगे। मोबाईल फोन में देखने के लिए इस कार्यक्रम का यू ट्यूब लिंक जल्दी ही बता दिया जाएगा।

इस बारे में जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव कर्नल (सेवानिवृत्त) अमन यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 9 नवंबर मंगलवार को प्रदेश के सभी पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवानों, शहीदों की वीरांगनाओ तथा पूर्व सैनिकों के आश्रित परिवारों से वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा रूबरू होंगे।

यह कार्यक्रम मंगलवार 9 नवंबर को दोपहर 12 बजे प्रसारित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे और भविष्य की परियोजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पूर्व सैनिकों के परिजनों से बातचीत भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कुछ नई योजनाओं को लागू करने जा रही है, जिनके बारें में मुख्यमंत्री स्वयं पूर्व सैनिकों के परिजनों को जानकारी देना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से यह सीधा प्रसारण रखा गया है ।

You cannot copy content of this page