हरियाणा के 15 आईएएस पदोन्नत किये गए

Font Size

चंडीगढ़ :  हरियाणा सरकार ने आज एक जनवरी, 2017 से 15 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं।
पदोन्नत आईएएस अधिकारियों में  अरूण कुमार गुप्ता को उच्चतर प्रशासनिक ग्रेड दिया गया है। इसके अलावा,  विकास गुप्ता,  अमनीत पी.कुमार और  प्रवीन कुमार को सुपर टाईम स्केल दिया गया है।  पंकज यादव, जो उत्तर प्रदेश पर प्रतिनियुक्ति पर हैं, को सुपर टाईम स्केल में परफोर्मा पदोन्नति की स्वीकृति दी गई है।
वहीं,  आशिमा बराड़,  ए. श्रीनिवास और  शेखर विद्यार्थी को सिलेक्शन ग्रेड दिया गया है।  सी. जी. रजनीकांथन और  फुल चंद मीणा को भी सिलेक्शन ग्रेड में परफोर्मा पदोन्नति दी गई है।
इसके अतिरिक्त,  चंद्र शेखर खरे,  अशंज सिंह,  राजीव रत्तन,  निखिल गजराज और  रिप्पुदमन सिंह ढिल्लों को जूनियर प्रशासनिक ग्रेड दिया गया है।

You cannot copy content of this page