भाजपा किसान मोर्चा की बैठक का हुआ आयोजन

Font Size

गुडग़ांव, 22 अक्तूबर : भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया,
जिसमें मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य भी शामिल हुए। मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि बैठक में आगामी एक नवम्बर को गुडग़ांव में होने जा रही भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डा. शंभू, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव आदि ने मोर्चा के सदस्यों से आग्रह किया कि बैठक की सभी तैयारियां सही तरीके से होनी चाहिए।

सदस्यों को इस बारे में दिशा-निर्देश भी जारी किए और सभी से आग्रह किया कि बैठक को सफल व सुचारु रुप से चलाने के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपना पूरा सहयोग दें। बैठक में मोर्चा के मुकेश जैलदार, मनोज यादव, सोहनलाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page