रेजिमेंटल सेंटर दिल्ली कैंट-10 में बास्केटबॉल खेल के लिए खिलाड़ियों का होगा चयन

Font Size

नई दिल्ली : ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी राज रिफ रेजिमेंटल सेंटर दिल्ली कैंट-10 अपने रेजीमेंट सेंटर में 20 अक्टूबर 2021 से योग्य खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कैडेट के रूप में शामिल करने के लिए राज्य स्तरीय प्रवेश प्रक्रिया आयोजित कर रही है। लड़कों का चयन बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी राज रिफ रेजिमेंटल सेंटर दिल्ली कैंट-10 में बास्केटबॉल खेल के लिए किया जाएगा।

 पात्रता मानदंड क्या है ?

(ए) आयु: 11-14 वर्ष की उम्र के बीच।

(वे उम्मीदवार जिनका जन्म 20 अक्टूबर 2007 से 20 अक्टूबर 2010 के बीच हुआ है)।

(बी) स्थायी निवासी – इन राज्यों के

(i) हरियाणा (ii) राजस्थान (iii) उत्तर प्रदेश (iv) मध्य प्रदेश।

(सी) शिक्षा: न्यूनतम छठी कक्षा अंग्रेजी और हिंदी के पर्याप्त ज्ञान के साथ उत्तीर्ण। अधिकतम 10वीं कक्षा पास।

(डी) चिकित्सा योग्यता: राज रिफ रेजिमेंटल सेंटर के चिकित्सा अधिकारी और आर्मी स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर के विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण किया जाएगा।

(ई) पदक/प्रमाणपत्र: आवेदक सब जूनियर/जूनियर नेशनल, इंटर स्कूल राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में पदक/भागीदारी का प्रमाण पत्र जमा करेगा और उसका बास्केटबॉल के खेल में प्रथम/द्वितीय स्थान प्राप्त किया होना चाहिए।

(एफ) शरीर के किसी भी भाग पर किसी भी तरह के स्थायी टैटू वाले एक भी आवेदक का चयन नहीं किया जाएगा।

(जी) निम्नलिखित ऊंचाई और वजन मानदंड बीएससी नामांकन के लिए लागू है: –

 

क्रम डिसप्लिन प्रवेश स्तर पर आयु आयु (वर्ष) ऊंचाई (सेमी) वज़न
(ए) बास्केटबॉल 11 -14 वर्ष 11 एन/ए एन/ए
12 153 35
13 155 42
14 160 47

 

नोट- सामान्यतया किसी भी तरह बदलाव या अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रमाण पत्र या पदक रखने वाले असाधारण प्रतिभाशाली लड़कों के मामले में अधिकतम ऊंचाई व वजन मानदंड मानदंड अधिक लचीले हो सकते हैं।

 

3. बीएससी में जमा किए जाने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज:

चयन परीक्षण के समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:-

(ए) केवल नगर निगम/ जन्म और मृत्यु के रजिस्टर द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति।

(बी) मूलरूप में जाति प्रमाण पत्र की प्रति।

(सी) शिक्षा प्रमाण पत्र/ विद्यालय से प्राप्त अंकतालिका की मूल प्रति।

(डी) ग्राम प्रधान/ स्कूल से चरित्र प्रमाण पत्र का असल दस्तावेज़।

(ई) आवासीय/ स्थाई निवास प्रमाण पत्र की मूल प्रति (तहसीलदार/ एसडीएम द्वारा जारी)।

(एफ) छह नवीनतम रंगीन फोटो।

(जी) जिला स्तर और उससे ऊपर के खेल भागीदारी प्रमाण पत्र की मूल प्रति यदि कोई हो।

(एच) आधार कार्ड की मूल प्रति।

नोट- सभी मूल प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से दिखाने होंगे और आवेदन पत्र के साथ एक सीटीसी जमा करना होगा।

 

4. चयन रैली की अवधि के दौरान बोर्डिंग और लॉजिंग:

उम्मीदवारों को अपने खर्च पर ही भर्ती रैली में उपस्थित होना है। स्क्रीनिंग की अवधि के दौरान, उम्मीदवारों और उनके साथ आने वाले व्यक्तियों को दिल्ली कैंट-10 में ठहरने तथा परिवहन की व्यवस्था स्वयं करनी चाहिए। कंपनी बोर्डिंग और लॉजिंग के लिए जिम्मेदार नहीं होगी। चयन रैली की पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी महिला को उम्मीदवारों के साथ जाने की अनुमति नहीं होगी।

 

5. पंजीकरण के लिए रिपोर्टिंग समय : 

1. स्थान – द राज रिफ रेजिमेंटल सेंटर, दिल्ली कैंट-10

2. तिथि – 20 अक्टूबर 2021

3. समय – 0700 बजे से 1000 बजे तक

6. चयन: भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर (एसएमसी) और बॉयज़ कंपनी का एक समर्पित कर्मचारी दल पूर्ण पारदर्शी वातावरण में परीक्षण/चयन का संचालन करेगा। पिता/अभिभावक को सलाह दी जाती है कि वे चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप न करें। किसी भी तरह की शंका होने पर, चयन टीम से संपर्क किया जाना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे 20 अक्टूबर 2021 को सुबह 0700 बजे (एएम) पीठासीन अधिकारी, चयन ट्रेल्स, बॉयज़ स्पोर्ट्स कंपनी, राज रिफ रेजीमेंटल सेंटर दिल्ली कैंट-10 को रिपोर्ट करें।

7. प्रविष्टि चयन प्राथमिकता जिला/राज्य/राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को दी जाएगी।

8. चयनित उम्मीदवारों को बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी राज रिफ रेजीमेंटल सेंटर दिल्ली कैंट-110010 में अंग्रेजी/हिंदी माध्यम से नि:शुल्क शैक्षणिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सघन प्रशिक्षण के अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के कोच/ सेना के कोचों द्वारा भी विशेष कोचिंग दी जाएगी। दसवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर, उम्मीदवारों को सेना में भर्ती के लिए लागू चयन प्रक्रिया के माध्यम से रखा जाएगा। दसवीं कक्षा पास करने तथा 17 वर्ष और 06 महीने की आयु प्राप्त करने पर, खेल कैडेटों को सेना में भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया से गुजरना और नामांकित होना अनिवार्य है। किसी भी कारण से सेना में भर्ती होने के इच्छुक नहीं होने की स्थिति में, ऐसे लड़कों के माता-पिता उन कैडेटों पर सरकार द्वारा किए गए खर्च की प्रतिपूर्ति करने के लिए उत्तरदायी होंगे।

9. चयनित लड़कों को डीजीएमटी और साई से उचित अनुमोदन के बाद चयन प्रक्रिया पूरी होने की तारीख से 03 से 06 महीने के भीतर बॉयज़ स्पोर्ट्स कंपनी, राज रिफ रेजीमेंटल सेंटर दिल्ली कैंट-10 में शामिल होने के लिए सूचित किया जाएगा। अंतिम तिथि और शैक्षणिक प्रशिक्षण शुरू करने संबंधी दिशा-निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे।

10. कोविड-19 एहतियाती उपाय: सभी उम्मीदवार मास्क और दस्ताने पहने होंगे और भर्ती रैली के लिए रिपोर्ट करते समय आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

11. किसी भी पूछताछ/जानकारी के लिए नीचे दिए गए पते पर संपर्क कर सकते हैं  :

ऑफिसर कमांडिंग, बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी

राज रिफ रेजिमेंटल सेंटर, दिल्ली कैंट -10

पिन-900106

सी/ओ 56 एपीओ

एम/नंबर – 7888821597,7597670900

You cannot copy content of this page