भाजपा ने की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा : पीएम नरेंद्र मोदी, आडवाणी सहित 80 नाम शामिल

Font Size

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण बाडी राष्ट्रीय कार्यसमिति का पुनर्गठन करते हुए  राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नाम का भी ऐलान कर दिया । देश के कई राज्यों में आने वाले समय में होने वाले चुनावों को देखते हुए बेहद अहम कदम माना जा रहा है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज भाजपा अध्यक्ष द्वारा स्वीकृत नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूचि जारी कर दी। इसमें कई बड़े और पुराने  चेहरे बरक़रार रखे गए हैं जबकि कुछ नये भी शामिल किये गए हैं. उम्मीद के अनुरूप भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठतम नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, केन्द्रीय रक्षा मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, केन्द्रीय गृह मंत्री व पूर्व अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री व पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी समेत 80 नेताओं को जगह दी गई है.

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किये गए 80 नेताओं के अलावा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर 50 और स्थायी आमंत्रित सदस्य के तौर पर 179 नेताओं के नाम  शामिल किये गए हैं. इनमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विभिन्न विधान सभा एवं विधान परिषद में विधायक दल के नेता, पूर्व उप मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेशों के संगठन महासचिव को भी जगह मिली है.

 

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की ओर से घोषित पार्टी की राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारियों में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गए हैं. जबकि एक व्यक्ति एक पद के फॉमूर्ले पर अमल करते हुए  केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उनके अलावा पिछले सभी महासचिवों को नई टीम में भी पुरानी जिम्मेदारी ही दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी BJP की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी और पदाधिकारियों कि सूचि देखने के लिए यहाँ क्लिक करें : 

BJP National Executive Committee new

बी एल संतोष पुनः राष्ट्रीय महासचिव – संगठन की जिम्मेदारी ही संभालेंगे शिवप्रकाश को सह संगठन महासचिव की जिम्मेदारी दी गई  है। वी सतीश अब संगठक बनाये गए हैं । इस नई टीम में 11 सचिव और 23 राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनाये गये हैं. सभी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्षों में कोई बदलाव नहीं किया है .

You cannot copy content of this page