24 घंटों में  कोरोना के 41,506 नए मामले दर्ज, राज्यों के पास टीके की 1.44 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध

Font Size

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार तेज करने और दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। टीकाकरण अभियान के जरिये ज्यादा टीकों की उपलब्धता के साथ, राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को टीकाकरण उपलब्धता की अग्रिम जानकारी देकर तेज किया गया है ताकि टीकों को लेकर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश बेहतर योजना बना सकें और टीकों की आपूर्ति श्रृंखला सुव्यवस्थित की जा सके।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निशुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। सबको टीका उपलब्ध कराने से जुड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नए चरण के तहत केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित 75 प्रतिशत टीके खरीदेगी और उनकी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को (निशुल्क) आपूर्ति करेगी।

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड टीके की 38.60 करोड़ से अधिक खुराक (38,60,51,110) सभी स्रोतों के माध्यम से प्रदान की है। इसके अलावा टीके की 11,25,140 खुराक प्रक्रियारत हैं।

आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़े के अनुसार इनमें अपव्यय सहित कुल 37,16,47,625 खुराक की खपत हुई है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की ऐसी 1.44 करोड़ से अधिक (1,44,03,485)खुराक उपलब्ध हैं जो बची हुई हैं, जिनका इस्तेमाल नहीं किया गया है।

भारत का समग्र टीकाकरण कवरेज 37.60 करोड़ से अधिक हुआ। आज शाम 7 बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, 48,33,797 सत्रों के माध्यम से कुल 37,60,32,586 टीके की खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की37,23,367 खुराकें दी गई।

इनमें शामिल हैं-

स्वास्थ्यकर्मी पहली खुराक 1,02,47,862
दूसरी खुराक 74,02,098
अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता पहली खुराक 1,76,64,075
दूसरी खुराक 98,91,050
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 11,18,19,570
दूसरी खुराक 37,01,692
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 9,33,66,230
दूसरी खुराक 2,35,53,988
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 7,00,73,761
दूसरी खुराक 2,83,12,260
कुल 37,60,32,586

 

कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ। केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 41,506 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए।

लगातार चौदह दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केन्द्र और राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

24 घंटों में  कोरोना के 41,506 नए मामले दर्ज, राज्यों के पास टीके की 1.44 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध 2

भारत में आज सक्रिय मामलों की संख्या 4,54,118हैं और सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का सिर्फ 1.47 प्रतिशत हैं।

24 घंटों में  कोरोना के 41,506 नए मामले दर्ज, राज्यों के पास टीके की 1.44 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध 3

इस महामारी की शुरुआतके बाद से संक्रमित लोगों में से 2,99,75,064 लोग पहले ही कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 41,526 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इससे मरीजों के ठीक होने की दर 97.20 प्रतिशत हो गई है जिसमें निरंतर बढ़ोतरी का रुझान दिख रहा है।

24 घंटों में  कोरोना के 41,506 नए मामले दर्ज, राज्यों के पास टीके की 1.44 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध 4

देशभर में जांच की क्षमता को बढ़ाने के साथ, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 18,43,500 जांचें की गई। कुल मिलाकर, भारत मेंअब तक 43 करोड़ से अधिक(43,08,85,470) जांचें की गई हैं।

जहांएक ओरदेशभर में जांच क्षमता को बढ़ायागया है, वहीं साप्ताहिक केस पॉजिटिविटी दर में निरंतर कमी देखी जा रही है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.32 प्रतिशत है जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.25 प्रतिशत है। लगातार 20 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 34 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

24 घंटों में  कोरोना के 41,506 नए मामले दर्ज, राज्यों के पास टीके की 1.44 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध 5

You cannot copy content of this page