मीनाक्षी लेखी ने विदेश राज्य मंत्री का पदभार सम्भाल लिया

Font Size

नयी दिल्ली : मीनाक्षी लेखी ने विदेश राज्य मंत्री के रूप में आज अपना कार्यभार संभाल लिया।

भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार प्रवक्ता और नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली मीनाक्षी लेखी को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई  है।

पेशे से वकील श्रीमती लेखी के बारे में पहले से ही कयास लगाये जा रही थे कि इस बार दिल्ली से अगर किसी सांसद को मंत्रिमंडल में शामिल होने का मौका मिलेगा तो उनमें से मीनाक्षी लेखी प्रमुख है। नई दिल्ली संसददीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद चुनी गई हैं । मोदी मंत्रिमंडल में दिल्ली से एकमात्र चेहरा हैं क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने इस्तीफा दे दिया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page