अनुराग ठाकुर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

Font Size

नयी दिल्ली : अनुराग ठाकुर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में आज कार्यभार संभाल लिया। श्री ठाकुर को नरेंद्र मोदी कैबिनेट में राज्यमंत्री से केबिनेट मंत्री के रूप में अपग्रेड किया गया है। इससे पूर्व वे वित्त राज्यमंत्री थे जहां उन्होंने बेहद प्रभावी और एक सफल मंत्री के रूप में काम किया। उनका तालमेल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से भी काफ़ी अच्छा रहा।

हिमाचल प्रदेश से तेज तर्रार युवा चेहरा जो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया वर्तमान में श्री ठाकुर वित्त राज्य मंत्री थे और अब कैबिनेट मंत्री बनाए गए । इन्हें 2019 में सांसद रत्न से सम्मानित किया गया हिमाचल प्रदेश हमीरपुर से लगातार चौथी बार सांसद बने हैं। मोदी मंत्रिमंडल में एक प्रमुख राजपूत युवा चेहरा के रूप में स्थापित है।

अनुराग ठाकुर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला 2अनुराग ठाकुर 2009 के उपचुनाव2014 और 2019 के आम चुनावों में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। वह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं।

अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मौजूदा अध्यक्ष हैं। 25 साल की उम्र में अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने। वह भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त किये गए थे।

  • 20 जनवरी 2019 को संसद रत्न सम्मान से सम्मानित
  • हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश से संसद के सदस्य।
  • भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रान्ताध्यक्ष।
  • 25 साल की उम्र में हिमाचल प्रदेश राज्य क्रिकेट संघ के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष।
  • भारतीय जूनियर क्रिकेट टीमों का चयन करने के लिए वर्ष 2001 में 26 साल की उम्र में सबसे युवा राष्ट्रीय चयनकर्ता बने।
  • हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष।
  • हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव।
  • हॉकी हिमाचल प्रदेश के महासचिव।
  • भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यकारी सदस्य।
  • बीसीसीआई के संयुक्त सचिव रहे।22/05/016को बीसीसीआई के अध्यक्ष भी चुने गये थे ।

You cannot copy content of this page