कैप्टन अजय से मिले यूथ कांग्रेस मेवात के पदाधिकारी

Font Size

गुरूग्राम :  युथ कांग्रेस के मेवात जिले से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव से मिलकर आशिर्वाद लिया। कांग्रेस के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि युवाओं में कांग्रेस पार्टी के लिए जोश देखते ही बनता है। यह चुनाव पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी  द्वारा स्थापित लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है।

 

युवाओं द्वारा अपने आप को साबित करने का यह बहुत अच्छा आधार है। इससे पार्टी भी बहुत मजबूत बन रही है। श्री यादव ने पदाधिकारियों से कहा कि सभी को कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करना चाहिए। इस मौके पर मेवात जिले के नवनिर्वाचित युथ कांग्रेस अध्यक्ष मुबारिक नौटकी, उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, महासचिव अब्दुल कादिर, सचिव फरहान, नूंह विधानसभा अध्यक्ष शकील अहमद, सचिव रिंकू यादव, पून्हाना विधानसभा से उपाध्यक्ष आरिफ, महासचिव हसन, फिरोजपुर झिरका विधानसभा से उपाध्यक्ष आरिफ, महासचिव वाजिद अली इत्यादि ने अपनी जीत पर युवाओं का धन्यवाद व कैप्टन अजय सिंह यादव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस उम्मीद व विश्वास के साथ युवाओं ने जो जिम्मेदारी दी है, इस पर वो खरा उतरने की कौशिस करेंगे व कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेगें।

 

युवा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के लिए कुछ नही किया है। पिछले ढाई साल में किसी भी युवा का नोकरी नही दी है। जिससे युवाओं में भाजपा के प्रति रोष है। उन्होंने कहा कि हम सभी कैप्टन अजय सिंह यादव जी के नेतृत्व में रहकर पार्टी को मजबूत करेगें। इस मौके पर चिरंजीव राव, चौधरी अमन अहमद, सनाह उल्लाह खान सचिव हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page