नई दिल्ली। विश्व में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या 13.23 करोड़ से अधिक हो गई है।पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के 3,14,835 नये मामले दर्ज किए गए।महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों में नये संक्रमण के 75.66% मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
गुरुवार सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार19,28,118 सत्रों के जरिए कोविड वैक्सीन की कुल 13,23,30,644खुराक दी जा चुकी हैं।
टीकाकरण लाभार्थियों की कुल संख्या में वे 92,19,544 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 58,52,071 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,16,32,050एफएलडब्ल्यू, दूसरी खुराक लेने वाले 59,36,530 एफएलडब्ल्यू, इसके साथ-साथ 60 साल से अधिक आयु के पहली खुराक लेने वाले 4,78,67,118और दूसरी खुराक लेने वाले 57,60,331 लाभार्थियों के साथ साथ 4,44,28,884पहली खुराक लेने वाले और 16,34,116 दूसरी खुराक लेने वाले 45 से 60 वर्ष की आयु के लाभार्थी भी शामिल हैं।
एचसीडब्ल्यू | एफएलडब्ल्यू | 45-60वर्ष का आयु वर्ग | 60 साल से अधिक | कुल | ||||
पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | |
92,19,544 | 58,52,071 | 1,16,32,050 | 59,36,530 | 4,44,28,884 | 16,34,116 | 4,78,67,118 | 57,60,331 | 13,23,30,644 |
देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में आठ राज्यों का 59.25प्रतिशत योगदान है।

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 22 लाख से अधिक खुराक दी गई।
टीकाकरण अभियान के 96वें दिन (21 अप्रैल, 2021) तक कोविड-19 के22,11,334टीके की खुराक दी गई। इसमें से 15,01,704लाभार्थियों को 35,499 सत्रों के जरिए पहली खुराक तथा 7,09,630 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।
दिनांक 21अप्रैल, 2021 (96वां दिन)
एचसीडब्ल्यू | एफएलडब्ल्यू | 45-60वर्ष का आयु वर्ग | 60 साल से अधिक | कुल उपलब्धि | |||||||||
पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक | दूसरी खुराक | ||||
17,816 | 34,809 | 69,515 | 80,709 | 9,03,197 | 1,38,460 | 5,11,176 | 4,55,652 | 15,01,704 | 7,09,630 | ||||
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के 3,14,835 नयेमामले दर्ज किए गए।
महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों में नये संक्रमण के 75.66% मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक 67,468 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 33,106 के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है, जबकि दिल्ली में 24,638 नए मामले सामने आए हैं।

12 राज्यों में दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी का रूझान जारी है।



नीचे दिया गया ग्राफ भारत में दैनिक सकारात्मकता दर और दैनिक जांच के बढ़ते रुझान को दिखाता है।

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 22,91,428 हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का14.38 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 1,33,890 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।
भारत के कुल सक्रिय मामलों में पांच राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल का कुल मिलाकर 59.99 प्रतिशत योगदान है।

भारत में आज तक कुल मिलाकर 1,34,54,880 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 84.46 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,78,841 कोविड मरीज ठीक हुए है।
कोविड से जुड़ी राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और इस समय 1.16 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,104कोविड मरीजों की मौत हुई है।10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 81.08प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 568लोगों की जान गई, इसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा249 लोगों की मौत हुई।

पिछले 24 घंटों के दौरान नौ राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड से किसी रोगी की मौत नहीं हुई है। इन राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम हैं- लद्दाख, दमन दीव औरदादर नगर हवेली, त्रिपुरा, सिक्किम,मिजोरम, लक्षदीप, नगालैंड, अंडमान-निकोबार दीप समूह और अरुणाचल प्रदेश।