केन्द्रीय मंत्री प्रकास जावरेकर बोले : कांग्रेस को खून शब्द से बहुत प्यार है

Font Size

नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री प्रकास जावरेकर ने आज कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की ओर से नरेंद्र मोदी सरकार पर किये हमले का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज ‘खेती का खून’ नाम से एक किताब का प्रकाशन किया। कांग्रेस को खून शब्द से बहुत प्यार है, खून की दलाली जैसे शब्दों का उन्होंने बहुत बार उपयोग किया है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि चार-पांच परिवार आज देश पर हावी है। देश में राज किसी परिवार का नहीं है, 125 करोड़ जनता का देश पर राज है, ये फर्क अब हुआ है। 50 साल कांग्रेस ने सरकार चलाई तो सिर्फ एक ही परिवार की सरकार चली, एक ही परिवार सत्ता में रहा.

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा देश की सबसे प्रमुख पार्टी है, उसके अध्यक्ष नड्डा जी ने सवाल क्या पूछे। राहुल गांधी भाग गए। अगर प्रश्नों का उत्तर नहीं पता तो अपनी असफलता कबूल करनी चाहिए.

श्री जावरेकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नहीं चाहती की किसान की समस्या का समाधान हो।सरकार और किसान की वार्ता सफल हो ये कांग्रेस नहीं चाहती। इसलिए कांग्रेस विरोध-अवरोध की नीतियां अपनाती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का खेल क्या है? कल किसान और सरकार के बीच 10वें राउंड की चर्चा है। कैसे भी करके उसे असफल करना है क्योंकि कांग्रेस नहीं चाहती की किसान की समस्या का समाधान हो। किसान और सरकार की वार्ता सफल हो, ये कांग्रेस नहीं चाहती.

उन्होंने राहुल गांधी से कई तीखे सवाल किये. उन्होंने पूछा कि क्या आजादी के समय बंटवारे में लाखो लोग मारे गए क्या वह खून का खेल नहीं था , 1984 में तीन हजार सिखों का कत्लेआम किया गया क्या वह खूनी खेल नहीं था ? भागलपुर में हजारों लोग दंगे में मारे गए क्या वह खुनी खले नहीं था ? देश में लाखों किसानों ने आत्महत्याएं किन क्या उनके शरीर में खून नहीं था ? ये सभी घटनाए तो कांग्रेस के जमाने में ही हुईं हैं.

You cannot copy content of this page