केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा : कोरोना की वैक्सीन आने के बाद भी मास्क लगाना जरूरी

Font Size

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना के खिलाफ़ मास्क सबसे बड़ा रामबाण है। #vaccine आने के बाद भी मास्क लगाना ज़रूरी है। मास्क लगाना और हाथों की सफ़ाई यह हमारे लिए बहुत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की Testing के लिए हमने एक lab से काम शुरू किया था। आज इसकी संख्या बढ़कर 2264 हो गई है। दूरदर्शन से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहले लोग कम test पर सवाल उठाते थे। आज हम 16 करोड़ से अधिक tests कर चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस के एक करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं। उसमें से 95 लाख 50 हजार लोग सफ़लतापूर्वक संक्रमणमुक्त होकर घरों को जा चुके हैं। वर्तमान में recovery rate 95% से अधिक है।

उनके अनुसार पिछले 24 घंटों में 11,71,868 नमूनों की जांच की गई जिससे भारत में अब तक किए गए परीक्षणों की कुल संख्या 16,00,90,514 तक हो गई है। भारत में दैनिक जांच क्षमता बढ़कर 15 लाख हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि रिकवर हो चुके कुल मामलों की संख्‍या आज 95.5लाख (95,50,712) को पार कर गई। रिकवरी दर सुधर कर 95.46 प्रतिशत हो गई जो दुनियाभर में सबसे अधिक है। रिकवर हो चुके मामलों तथा सक्रिय मामलों के बीच अंतराल निरंतर बढ़ रहा है और वर्तमान में यह 92,41,961 है। 34 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों की रिकवरी दर 90 प्रतिशत से अधिक है। 

You cannot copy content of this page