जूनियर हॉकी विश्व कप में जीत के लिए शीतला मंदिर में यज्ञ

Font Size

गुरुग्राम : जूनियर हॉकी विश्व कप -2016 में भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना के साथ शीतला माता मंदिर स्थित श्रंगृेरी शारदापीठ वेद पाठशाला में हनुमान चालीस के साथ यज्ञ किया गया। इसमें पाठशाला के आचार्य राघवेन्द्र भट्ट ने खुद मंत्रोचारण करवाया और उपस्थित शहर के लोगों ने इसमें आहुति दी। खास बात यह है कि भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत के हॉकी कोच पियुष दूबे भी इस हवन में विशेष रूप से उपस्थित हुए।
पियुष दूबे के अनुसार जूनियर हॉकी विश्व कप में हिस्सा लेने पहुंची भारतीय टीम में भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत के ही तीन खिलाड़ी विकास दहिया (गोलकीपर) सुमित (मिडफिल्डर) व मनप्रीत (मिडफिल्डर) मौजूद हैं। हवन कार्यक्रम लगभग तीन घंटे तक चला। इसके बाद कोच पियुष दूबे ने बताया कि जूनियर हॉकी विश्व कप लखनऊ में आठ से 16 दिसंबर तक खेला जाएगा।

 

सभी टीमें पहुंच चुकी है। हरियाणा के तीन खिलाड़ी टीम में शामिल है। हरियाणा के इन तीनों खिलाडिय़ों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हमें उम्मीद है कि भारत विश्व विजेता बनेगा। इसी प्रार्थना और मनोकामना के साथ यह हवन यज्ञ किया गया है। आचार्य राघवेन्द्र भट्ट ने कहा भगवान में आपका विश्वास परिणाम देने वाला होता है। इसलिए सकारात्मक सोच के साथ हमें भगवान में विश्वास रखना चाहिए और कामयाबी मिलने के जज्बे के साथ आगे बढऩा चाहिए। इस यज्ञ में श्रवण दूबे, विनोद वशिष्ठ, शशिकांत शर्मा, रजनीश भारद्वाज, दिनेश वशिष्ठ, नरेन्द्र गौतम सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page