दिलीप कुमार की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Font Size

मुंबई : हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता दिलीप कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. जिसकी वजह से उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
उनके साथ उनका पूरा परिवार भी मौजूद है. वे लगातार पैरों में सूजन और दर्द की शिकायत कर रहे थे. इससे पहले भी एक बार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मीडिया में आई रिपोर्टस के मुताबिक दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया कि वैसे भी उन्हें अस्पताल रूटीन चैक अप के लिए हमें लेकर जाना ही था. लेकिन पैरों में सूजन की वजह से उन्हें जल्द ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
दिलीप कुमार को सर्दी और खांसी की भी शिकायत है. अभी भी वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं.
सायरा बानो ने कहा कि इंशा अल्लाह दिलीप कुमार जल्दी से ठीक हो जाए और वे उनको 11 दिसंबर से पहले घर ले जा सकें. आपको बता दें कि दिलीप कुमार का 11 दिसंबर को जन्मदिन है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page