दहेज के लिए गला दबाकर हत्या, सास की पिटाई

Font Size

सकरा : सकरा थाना के बरियारपुर ओपी क्षेत्र के रतनपुर गाँव में सोमवार रात दहेज के लिए विवाहिता अमृता कुमारी की हत्या कर दी गई है। मंगलवार सुबह ससुराल वाले शव को जलाने की तैयारी कर रहे थे, पर मायके वालों के पहुंचने पर सभी भागने लगे। इस दौरान सास शीला देवी की पिटाई की पकड़कर पिटाई कर दी गई।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। बरियारपुर ओपी प्रभारी आरबी राम ने बताया कि मृतका के चेहरे और गले पर जख्म के निशान हैं। आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है। वैशाली जिले के पातेपुर थाना के मालपुर निवासी राजेश्वर तिवारी ने दहेज के लिए पोती अमृता कुमारी की हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में मृतका के पति चन्द्रमणि कुमार सिंह उर्फ दीपक, ससुर अशोक सिंह, सास शीला देवी व ननद को नामजद किया गया है।

 

अमृता की शादी फरवरी 2012 में हुई थी। ससुराल वालों का व्यवहार अच्छा नहीं था। ससुराल वाले विवाहिता को मंदबुद्धि बता रहे थे। वहीं मृतका के भाई अमितेश कुमार तिवारी ने बताया कि वह सोमवार को बहन से मिलकर गया था। सब कुछ ठीक था, अचानक से हत्या की खबर मिली। अमृता को एक पुत्र है।

You cannot copy content of this page