यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव, पीजीआई में हुए भर्ती

Font Size

लखनऊ, 14 सितम्बर। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। यूपी सरकार में मंत्री संदीप सिंह जो कि कल्याण सिंह के पोते हैं ने बताया कि लखनऊ में माल एवेन्यू में निवास कर रहे कल्याण सिंह को दो दिन से बुखार आ रहा था। स्वास्थ्य ठीक न होता देख विभाग की टीम ने उनका नमूना लिया। सोमवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती करवा दिया गया है। वह फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में अपना इलाज करा रहे हैं। 


गौरतलब है कि यूपी सरकार के कई मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। कोरोना से मंत्री चेतन चौहान और प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी की मौत हो चुकी है। कुछ मंत्री अभी भी कोरोना संक्रमण के चलते होम क्वारंटीन में हैं। पंचायत राजमंत्री भूपेन्द्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह अभी भी होम आइसोलेशन में हैं। कानून मंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ठीक हो चुके हैं।  

Table of Contents

You cannot copy content of this page