अहमदाबाद के कोविड-19 अस्पताल में आग लगने से 8 मरीजों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Font Size

अहमदाबाद, 06 अगस्त। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार सुबह को कोविड-19 अस्पताल में भीषण आग लग गई। इसके चलते आठ मरीजों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि यह आग शहर के नवरंगपुरा इलाके में स्थित श्रेय अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में लगी।
अधिकारी के अनुसार, अस्पताल में आग लगने के बाद 40 मरीजों को बचाया गया है। सभी को पास के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी तक अस्पताल में आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।

एक अधिकारी ने कहा कि श्रेय अस्पताल में आग रात तीन बजे लगी। इसके बाद तुरंत दमकल की गाड़ियों और दस एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। मृतकों में पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page