युवा कांग्रेस चुनाव में मेवात में तंवर गुट का जिला अध्यक्ष पर कब्ज़ा

Font Size

तवंर गुट ने हुड्डा गुट का किया सफाया

जिला अध्यक्ष सहित दो विधान सभा अध्यक्ष व कई महासचिव पद भी झटक लिए 

यूनुस अलवी

मेवात : कांग्रेस युवा के पदाधिकारियों के चुनावों में मेवात जिला में तवंर गुट ने हुड्डा गुट का किया सफाया। जिला अध्यक्ष सहित दो विधान सभा अध्यक्ष और कई महासचिवों पर किया कब्जा। जीते कांग्रेस युवा पदाधिकारियों ने पत्रकारवार्ता कर कांग्रेस पार्टी के लिये सोनिया गांधी और राहुल गांधी कि नितियों पर चलने का जताया भरोसा।

मुबारिक नोटकी बने जिला अध्यक्ष 

गत 29 नवंबर से पहली दिसंबर तक मेवात जिला के नूंह, पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका विधान सभा और जिला अध्यक्ष के लिये हुऐ चुनावों में तवंर गुट से मुबारिक नोटकी ने जिला अध्यक्ष और नूंह, पुन्हाना विधान सभा अध्यक्ष के क्रमश शकील और नसीम ने जीत दर्ज की जबकी हुडडा गुट से पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद के पुत्र वसीम अहमद ने फिरोजपुर झिरका विधान सभा अध्यक्ष पर कब्जा जमाया। साथ ही वसीम को तवंर गुट के युवाओं का समर्थन भी मिला। वहीं हुड्डा गुट से जिला महासचिव के लिये मुबीन तेडिया और पुन्हाना विधान सभा अध्यक्ष नसीम ने जीत दर्ज की है। वहीं तवंर गुट के कादिर काटपुरी ने जीत दर्ज की है।
वही नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुबारिक नोटकी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि चुनाव तो कांग्रेस पार्टी के एक प्रक्रिया है लेकिन वह कांग्रेस पार्टी के लिये तन मन धन से काम करेगा।
युवा नेता और प्रदेश महासचिव के पद का चुनाव लड रहे सनाउल्लाह ने कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी के साथ है आज जो जीत हुई है वह कांग्रेस पार्टी के ही युवाओ की जीत हुई है। उन्होने कहा कि हुड्डा ग्रुप के लोगों का कांग्रेस पार्टी से कोई लेना देना नहीं है बल्कि उनको काम तो पार्टी में बगावत फैलाने का है। कांग्रेस पार्टी में ग्रुपबाजी फैलाने वाले पूरी तरह धराशाई हो गये हैं। उन्होने कहा कि देश, प्रदेश और मेवात का युवा आज भी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी कि नितियों पर चल रहा है। उन्होने कहा कि जब चुनावों से पहले कहा गया था कि कोई भी बडा नेता इन चुनावों में हस्तक्षेप नहीं करेगा उसके बावजूद भी हुड्डा ग्रुप के लोगों ने पूरा हस्तक्षेप किया लेकिन मेवात के युवाओं ने जता दिया कि बडा वो होता है जिसे युवा चहाते हैं, आज मेवात के युवाओं ने बडों को आईना दिखा दिया है।
वहीं मेवात के कनवीनर अमन अहमद का कहना है कि पार्टी में कोई ग्रुपबाजी नहीं है बल्कि ये चुनाव कांग्रेस के युवाओं का था जो शांतिपूर्ण तरीके सं सपन्न हो गया है। उन्होने कहा कि अब युवा कांग्रेस पार्टी के लिये दिन से काम करेगें।
इस मौके पर अमन अहमद, पूर्व चैयरमैन शकूर खान, सनाउल्लाह, असगर सरपंच, लुकमान, सलमान खां, हारून अहमद, वहीद, हाकम, सुबेखा, शौकत खां, नससू और जीशान खां सहित काफी युवा मौजूद थे।

 

You cannot copy content of this page