पुन्हाना से हुड्डा गुट के नसीम बने विधान सभा अध्यक्ष

Font Size

 युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का चुनाव परिणाम 

यूनुस अलवी

पुन्हाना : कांग्रेस युवा के पदाधिकारियों के चुनावों में मेवात जिला में तवंर गुट ने हुड्डा गुट का किया सफाया। पुन्हाना विधान सभा से नसीम बांधोली बने अध्यक्ष और मुबीन तेडिया बने जिला महासचिव।
पहली दिसंबर को पुन्हाना में विधान सभा अध्यक्ष के लिये हुऐ चुनावों में पूर्व पुन्हाना विधान सभा अध्यक्ष के समर्थक और हुड्डा गुट के नसीम ने जीत दर्ज की वहीं हुड्डा ग्रुप से जिला महासचिव के लिये मुबीन तेडिया जिले में सबसे अधिक 791 वोट लेकर पर्चम लहराया।
कांग्रेस पार्टी के युवा संगठन के लिये हुऐ युवा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के पूर्व युवा विधान सभा अध्यक्ष मकसूूद शिकरावा ने तीसरी बार विधान सभा अध्यक्ष के पद पर कब्जा जमाया हालाकिं इस बार मकसूद ने चुनाव नहीं लडा था। उन्होने गांव बांधोली निवासी नसीम को चुनाव लडाया था। वहीं मकसूद के ही समर्थन मुबीन तेडिया ने जिले में सबसे अधिक 791 वोट लेकर महासचिव के पद पर कब्जा जमाया। वहीं पुन्हाना काटपुरी से कादिर ने महासचिव के लिये 487 वोट हासिंल का दूसरा स्थान प्राप्त किया।

 

चुनाव के नतीजे

मेवात जिला की तीनों विधान सभा में युवा कांग्रेस की करीब 4200 वोट थी जिनमें से गत 29 नवंबर से पहली दिसंबर तक हुऐ चुनाव में केवल 1687 वोट डाली गई। जिनमें जिला अध्यक्ष पद के लिये मुबारिक नोटकी ने 719, शाहिद ने 693 वोट हासिंल किये जबकी 181 वोट रद्द पाये गये। इसके अलावा जिला महासचिव के लिये मुबीन तेडिया को 791, कादिर को 487 और वाजिद को 187 वोट मिले। वहीं पुन्हाना में हुऐ विधान सभा के चुनावों में नसीम अहमद ने सबसे ज्यादा 123 वोट, आरिफ लुहिंगा का 82,तौसीफ बीसरू को 7,मौसिम को 17 और हसीन को 62 वोट मिले। फिरोजपुर झिरका विधान सभा से आजाद मोहम्मद के पुत्र वसीम आजाद, पुन्हाना से नसीम और नूंह से शकील अहमद विधान सभा अध्यक्ष निवार्चित किये गये हैं।

You cannot copy content of this page