कांग्रेसी नेता कर रहे हैं पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा : सैनी

Font Size

प्रदेशस्तरीय नेताओं को बताया हवाई 

दोहरेपन का आरोप 

गुरुग्राम : जिला कांग्रेस सेवादल गुरूग्राम के अध्यक्ष इन्द्र सिंह सैनी ने बुधबार को कांग्रेस कार्यालय में मीटिंग की। जहा सेवादल व कांग्रेस के सभी जमीनीस्तर व कर्मठ कार्यकर्ता एकजुट हुए। मीटिंग में सभी कार्यकताओं ने इन्द्र सिंह सैनी के साथ मिलकर हरियाणा प्रदेश के आला नेताओं के व्यवहार पर और कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे दोहरेपन वह कुछ हवाई नेताओं की वजह से हो रही कांग्रेस को नुकसान व कार्यकताओ के पार्टी में रहते हुए अपमान पर चर्चा की।

पार्टी में कार्यकर्ताओं की अनदेखी

इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव चौधरी खजान सिंह जी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। सैनी के समक्ष सभी ने अपने अपने विचार रखे और कांग्र्रेस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हो रही समस्या व नुकसान का समाधान के सुमाण भी रखें। सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं की बात पर सहमति जताते हुए कहा कि प्रदेश स्तरीय नेताओं की तरफ से हो रही कार्यकर्ताओं की अनदेखी कांग्रेस विचारधारा से अलग है ऐसे नेता कांग्रेस पार्टी के लिए अपितु अपने निजी स्वार्थ के लिए कांग्रेस के साथ जुडे हुए है ऐसा प्रतीत होता है। सैनी ने कहा कि बडे नेताओं को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला बढाना चाहिए।

अपने ही नेताओं के खिलाफ धरना प्रदर्शन का ऐलान

उनके सुख दुख में साथ रहना चाहिए और कांग्रेस पार्टी के एजेन्डे को आगे बढाना चाहिए। परन्तु आजकल कुछ हवाई नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ रहना तो दूर कार्यकर्ताओं से फोन पर बात करना भी अपनी शान के खिलाफ समझते है ना तो ये नेता कार्यकर्ताओं के समाजिक व पारिवारिक कार्यो  में विश्वास करते है ना उनकी समस्याओं को सुनते ना ही जनता से नजदीकी बनाते। सैनी ने कहा कि कांग्रेस के हवाई नेताओं की शिकायत  राहुल गांधी जी से मिलकर करेगें तथा सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहेन्द्र जोशी जी के समक्ष अपनी बातों को रखेगें। जरूरत पडी तो ऐसे नेताओं के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया जाऐगा।

गुटबाजी से परेशान, राहुल से करेंगे शिकायत  

सैनी ने कहा कि गुरूग्राम सेवादल की हजारों कार्यकर्ताओं की टीम हमेशा कांग्रेस पार्टी  व देश सेवा के लिए काम करती आई है और करती रहेगी। परन्तु कुछ समय से हो रही गुटों के झगडे के बीच सच्चे कार्यकताओं को अलग-अलग गुटों से जोडकर देखना उनका अपमान करना व दयनीय है इसी सोच से सभी कार्यकर्ता प्रदेशभर में दुखी व परेशान है। सैनी ने कहा कि वह प्रदेश भर में घुमेगें और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओें से मिलेगे जो कार्यकर्ताओं प्रदेश स्तरीय गुटों से तंग आ चुका है  तथा अपने आप को असहाय महसुस करता है। उन सबको साथ लेकर सच्चे कांग्रेसियों की प्रदेश स्तरीय टीम को ले जाकर हाईकमान से शिकायत कर समस्या को दुर करने का प्रयास करेगें। सैनी ने कहा कि अभी तक के इतिहास में कभी कांग्रेस पार्टी विपक्ष से नही हारी हैं।

 

कांग्रेस पार्टी की हार का कारण हमेशा कांग्रेसी ही होते है। जो कि सत्ता होने पर कार्यकर्ताओं व जनता की अनदेखी करते है। बाद मे विपक्ष में होने पर कुछ चुने हुए व्यापारियों के साथ उनका जनता व कार्यकर्ताओं से कोई लेना देना नही होते है। श्री सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की आवाज हाईकमान तक लेके चलेगें। वह अब ओर कांग्रेस पार्टी को बडे व हवाई नेताओं द्वारा खराब नही होने देंगे। समारोह में श्यामपाल यादव, बालकिशन बुद्विराजा, चमनलाल शर्मा, राम अवतार शर्मा, आजाद सिंह अहलावत, ओमप्रकाश पांचाल, ठाकुर हरेन्द्र सिंह, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कान्तादेवी, नीलमदेवी, विध्यादेवी, ब्लाॅक अध्यक्ष कृष्ण सैनी, ढाडक विरादरी संजय सिंह, रमेश प्रजापत वरूण कुमार प्रजापत पूर्व सरपंच राजेन्द्र सैनी, बनवारी लाल वगैरा उपस्थित थे। 

You cannot copy content of this page