महामहिम करेंगे महाराजा की प्रतिमा का अनावरण

Font Size

 संस्कृत विवि में 6  दिसम्बर को होगा भव्य आयोजन 

 महारानी को विशेष रूप से किया जायेगा आमन्त्रित

 कुलपति ने प्रतिमा स्थल का किया निरीक्षणdr-nilima-singh-vc-darbhanga-sanskrit-university-1

दरभंगा :  डा0 सर कामेश्वर सिंह की प्रतिमा के अनावरण की प्रतीक्षा अब समाप्त हो गयी है। महामहिम राज्यपाल महोदय ने संस्कृत विवि मुख्यालय में अनावरण के लिए 6 दिसम्बर को अपनी सहमति दे दी है। गुरुवार को इस मुत्तलिक कुलपति डा0 नीलिमा सिन्हा ने मूर्ति अनावरण समिति के सदस्यों व अन्य पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की और दो-दो बार स्थल निरीक्षण किया।

नया परीक्षा भवन व इंडोर स्टेडियम का भी उद्घाटन

यह जानकारी देते हुए विवि के पीआरओ निशिकांत प्र0 सिंह ने बताया कि 6 दिसम्बर को दोपहर बाद महामहिम ने करीब एक घण्टा समय कार्यक्रम के लिए दिया है। इसी दौरान अनावरण के अलावा नया परीक्षा भवन व इंडोर स्टेडियम का भी उद्घाटन सम्पादित होगा। बैठक में वीसी डा0 सिन्हा की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। सारा कार्यक्रम दरबार हाल में आयोजित होगा। आज अतिथियों को आमन्त्रित करने के लिए उनके नामों पर विचार किया गया। महाराजा की पत्नी महारानी कामसुंदरी को विशेष रूप से आमन्त्रित करने खुद वीसी जाएंगी।

सम्पादक मण्डल पुनर्गठित

कुलाधिपति कार्यालय को प्रेषित करने के लिए कार्यक्रम विविरणी मिनट टू मिनट को भी आज तैयार किया गया। इसी क्रम में विमोचित होने वाली स्मारिका के सम्पादक मण्डल को पुनर्गठित किया गया. इसमें डा0 शशिनाथ झा, डा0 श्रीपति त्रिपाठी एवम् डा0 विश्राम तिवारी शामिल हैं। वहीं पांच सदस्यीय स्वागत समिति में डा0 सुधीर कुमार झा, डा0 महानंद ठाकुर,डा0 प्रभाष चन्द्र, डा0 ममता पांडे व डा0 रीता सिंह को रखा गया है।

 स्वागत समिति समेत कई समितियां गठित

कार्यक्रम की सफलता के लिए और कई अन्य समितियां गठित की गईं जिसमें डा0 अवधेश कु0 चौधरी, डा0 वीरेंद्र नारायण सिंह, डा0 श्रीपति त्रिपाठी, डा0 उमेश झा, पंकज मोहन झा, अभिमन्यु कु0 सिंह शामिल हैं।

You cannot copy content of this page