राजौरी में अंगीठी के धुएं ने ली दो बच्चों की जान

Font Size

जम्मू । जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सांस के साथ धुंआ अंदर चले जाने से दम घुटने के कारण एक परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई जबकि दंपति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना बर्फ से ढंके कोटरंका में दूरदराज स्थित एक गाँव में हुई जब परिवार के सदस्य ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर बैठे थे।

अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद खादिम, उसकी पत्नी शमीम अख्तर, उनका तीन महीने का बेटा और 12 वर्षीय भतीजी सोबिया कौसर अपने घर में शनिवार को अचेत अवस्था में पाए गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि अस्पातल में बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया और दंपति की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page