पीएम् ने कांग्रेस की सच्चाई सामने ला दी : मनीष यादव

Font Size

बीते सात दशकों में देश का नुकसान किया

गुरुग्राम:  भारतीय जनता युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि कांग्रेस ने देश में कालाबाज़ारी, जमाखोरी, भ्रष्टाचार और कालाधन को जिस प्रकार बढ़ावा दिया उससे हमारे देश का चरित्र, मानसिकता और स्वभाव भी प्रभावित होने से नहीं बच पाया। देश के लोगों को आज यह बात समझनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब इस सबको खत्म करने की जो सीधी लड़ाई शुरू की है उससे लोगों को समझ जाना चाहिए कि कांग्रेस ने बीते सात दशकों में देश का कितना नुकसान किया है।

कांग्रेस की नीति सवालों के घेरे में 

जिससे देश की छोटी से छोटी चीज़ भी अपने सही अस्तित्व में नहीं आ पाई। बावज़ूद इसके कांग्रेस आज नरेंद्र मोदी के कामों पर उंगली उठाने से बाज़ नहीं आ रही है। जब यह स्थिति बन गई है तो यह समझ लिया जाए कि कांग्रेस को अब अपनी उन सच्चाइयों का पता चल गया है और वह डर गई है। यह उस राजनीतिक पार्टी की स्थिति बन गई है जिसने देश में छह दशक तक राज किया है। फिर भी उसका हर काम, कार्यक्रम, नीति, योजना सवालों के घेरे में है। कांग्रेस को क्या यह बात समझ में आ रही है ? उन्होंने कहा कि ऐसा क्यों है देश में जब-जब कांग्रेस सत्ता में आई, उसके साथ कालाबाज़ारी, जमाखोरी, कालाधन जमा करने, भ्रष्टाचार करने जैसी बुराई उसके साथ आई।

कालाबाज़ारी व जमाखोरी की प्रवृति को जन्म दिया

उन्होंने कहा कि सचमुच कांग्रेस को आज माफ़ नहीं किया जा सकता। कांग्रेस ने अपने राजनीतिक फायदे और सत्ता में बने रहने के लिए हर उस औज़ार को काम में लिए जिससे देश का और देश में रह रहे लोगों का कितना ही नुकसान हो गया हो। कांग्रेस ने जिस प्रकार देश में कालाबाज़ारी, जमाखोरी, भ्रष्टाचार और कालाधन जमा करने की प्रवर्ति को जन्म दिया और उसे आगे बढ़ाया, जिससे लोगों की पहचान कालाबाज़ारी करने वाला, जमाखोरी करने वाला, घूष लेने वाला और कालाधन जमा करने वाला की बन गई।

मोदी का बुराइयों पर प्रहार

यह समाज की वह बुराई बनकर हमारे सामने आई जिससे देश की युवा पीढ़ी भी बच नहीं पाई। लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जिस प्रकार देश को मिले हैं और उन्होंने एक के बाद एक कड़े और बड़े फैंसले लेकर देश को विकास के रास्ते पर न सिर्फ आगे बढ़ाया है बल्कि उन सभी बुराइयों पर सामने से प्रहार कर उन्हें खत्म करने का काम भी शुरू किया है।

बेनामी संपत्ति भी अब रडार पर 

जो हमारे देश को खोखला किए दे रही थी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जनहित और विकास के कामों में लिए जा रहे फैंसलों के कारण हमारे रोल मॉडल बन गए हैं। आइकॉन बन गए हैं। हमें अच्छाई और ईमानदारी के साथ काम करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रधानमंत्री के उस अगले कदम के साथ मज़बूती से खड़ा है जिसमें उन्होंने कहा है कि अब कालाधन बनाने और भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई के ठीक बाद बेनामी संपत्ति उनके रडार पर है। यह बदलते और बदल गए भारत की ताकत है।

You cannot copy content of this page