चुनाव ड्यूटी पर नियुक्त किए गए कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए 22 अक्टूबर को अवकाश

Font Size

गुरूग्रामहरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2019 में चुनाव ड्यूटी पर नियुक्त किए गए कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए 22 अक्टूबर मंगलवार को अवकाश रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अमित खत्री ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतोनुसार जो अधिकारी व कर्मचारी विधानसभा चुनाव के संबंध में 20 व 21 अक्टूबर को चुनाव ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे, उन्हें 22 अक्टूबर को अवकाश प्रदान किया जा रहा है। ये कर्मचारी 23 अक्टूबर को अपने संबंधित कार्यालय में उपस्थिति प्रस्तुत करेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page