हरियाणा में 13 एचसीएस अधिकारियों का तबादला

Font Size

चंडीगढ़ :  हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 13 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
सोनीपत नगर निगम आयुक्त दिनेश सिंह यादव को पंचकूला का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए सचिव लगाया गया है।
पानीपत की उपमंडल अधिकारी (सिविल)-सह-अतिरिक्त क्लेक्टर और सहकारिता विभाग की अतिरिक्त सचिव वीना हुड्डा को कैथल की अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए सचिव और सहकारिता विभाग की अतिरिक्त सचिव लगाया गया है।
होडल के उपमंडल अधिकारी (सिविल)-सह-अतिरिक्त क्लेक्टर वत्सल वशिष्ट को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा जिला परिषद, गुरुग्राम और डीआरडीए, गुरुग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।
पानीपत नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा उपमंडल अधिकारी (सिविल)-सह-अतिरिक्त क्लेक्टर, पानीपत का कार्यभार सौंपा गया है।
हरियाणा पर्यटन की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) मनीता मलिक को अंबाला का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए सचिव और विशेष अधिकारी, एपीजेड, अंबाला और हरियाणा पर्यटन की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सचिव अमृता सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा पंचकूला के सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यभार सौंपा गया है।
चकबंदी, रोहतक के संयुक्त निदेशक अमित कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा उपमंडल अधिकारी (नागरिक), फरीदाबाद का कार्यभार सौंपा गया है।
हरियाणा रोडवेज, दिल्ली के महाप्रबंधक विवेक कालिया को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा शहारी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद के संपदा अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।
फरीदाबाद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) भारत भूषण गोगिया को फरीदाबाद जिला परिषद और डीआरडीए, फरीदाबाद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और हरियाणा रोडवेज, फरीदाबाद का महाप्रबंधक लगाया गया है।
कालका के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और उच्चतर शिक्षा के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उच्चतर शिक्षा विभाग के उप सचिव वीरेंद्र चौधरी को नगर निगम, पुराना फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।

पंचकूला के सिटी मजिस्ट्रेट गगनदीप सिंह को नगर निगम, फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।
नूह जिला परिषद और डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पलवल जिला परिषद और डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार को नूह जिला परिषद और डीआरडीए का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और भिवानी का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव गगनदीप सिंह को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरुक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव लगाया गया है।
एचसीएस सत्येंद्र दूहन के पोस्टिंग आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।

You cannot copy content of this page