कर्नाटक के सीएम बने बी एस येदिुरप्पा, राज्यपाल वजुभाई वाला ने दिलाई शपथ

Font Size

बेंगलुरु। जद एस कांग्रेस की सरकार के विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में फेल होने के बाद कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर नया अध्याय जुड़ गया है। प्रदेश की सत्ता पर एक बार फिर भाजपा काबिज हो गयी है। कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने आज बी एस येदियुरप्पा को सीएम पद की शपथ दिलाई। इस तरह बी एस येदियुरप्पा चौथी बार कर्नाटक के सीएम बने। इससे पहले उन्होंने तीन बार कर्नाटक की कमान संभाली थी। लेकिन तीनों बार वो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। हालांकि कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा आलाकमान अभी कुछ समय और प्रतीक्षा करने के मूड में हैं। कर्नाटक के विधानसभा अध्यक्ष के पास कांग्रेस व जे डीएस विधायकों के लंबित इस्तीफे पर निर्णय आना बाकी है। अभी एक दिन पूर्व तीन विधायकों को अयोग्य ठहरा दिया गया है लेकिन अन्य का मामला अभी लंबित है। इसलिए भाजपा आलाकमान मामला साफ होने के बाद ही सरकार बनाने के रणनीति में विश्वास कर रहे थे लेकिन आज अचानक येदुरप्पा कीओर से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया गया और राज्यपाल ने उन्हें आनन फानन में शपथ भी दिला दी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page