हरियाणा सरकार ने सभी विभागों, बोर्डों व निगमों के प्रमुखों को लिंक अधिकारी बनाया

Font Size

चण्डीगढ़ :  हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों के प्रमुखों को लिंक अधिकारी के रूप में मनोनित किया है। ये लिंक अधिकारी किसी अधिकारी के अवकाश, प्रशिक्षण, दौरा, चुनाव डयूटी या किसी कारण से पांच दिनों से अधिक दिनों तक बाहर या सेवानिवृति या स्थानातंरण होने पर कार्य करेंगें।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस बारे में मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों, निगमों के प्रबंध निदेशकों व मुख्य प्रशासकों, मंडल आयुक्तों और राज्य के सभी उपायुक्तों को पत्र जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के लिए लिंक अधिकारी-1 दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन), लिंक अधिकारी-2 हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लि. (एचवीपीएनएल)और लिंक अधिकारी-3 हरियाणा पावर जनरेशन कारपोरेशन लि. (एचपीजीसीएल) होंगें।

प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के लिए लिंक अधिकारी-1 उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन), लिंक अधिकारी-2 हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लि. (एचवीपीएनएल) और लिंक अधिकारी-3 हरियाणा पावर जनरेशन कारपोरेशन लि. (एचपीजीसीएल) होंगें।

इसी प्रकार, हरियाणा पावर जनरेशन कारपोरेशन लि. (एचपीजीसीएल) के लिए लिंक अधिकारी-1 हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लि. (एचवीपीएनएल) और लिंक अधिकारी-2 उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) होंगें।

उन्होंने बताया कि कोई भी अधिकारी अवकाश, प्रशिक्षण, दौरा या चुनाव डयूटी जाने से पहले अपने लिंक अधिकारी को सूचित करेगा।

You cannot copy content of this page