ई-ऑफिस संचालन से नगर निगम गुरूग्राम की कार्यप्रणाली हुई डिजीटल

Font Size

–    सभी फाईलों और डाक का कार्य किया जाता है ऑनलाईन
–    ई-ऑफिस से एक ओर जहां कार्य में तेजी और पारदर्शिता आई है, वहीं फाईलों और डाक को ट्रैक  करना हुआ है आसान

गुरूग्राम । पहले जहां नगर निगम गुरूग्राम में एक टेबल से दूसरी टेबल तक कागज के रूप में फाईलें घूमती थी, लेकिन अब यह ऑनलाईन माध्यम से हो रहा है। ई-ऑफिस संचालन से नगर निगम की कार्यप्रणाली पूरी तरह से डिजीटल हो गई है।
    नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त यशपाल यादव ने बताया कि 1 अप्रैल 2019 से कोई भी फाईल कागज के रूप में स्वीकृत नहीं की जा रही है। इससे एक ओर जहां कागज की बचत होने से पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कार्य में तेजी और पारदर्शिता आने के साथ ही डाक और फाईल को ट्रैक करना आसान हो गया है। ई-ऑफिस का संचालन कहीं से भी अधिकारी कर सकते हैं। अर्थात अब अधिकारियों को हर जगह फाईलों का बोझ लेकर नहीं घूमना पड़ता है। उन्होंने बताया कि आईटी सैल के हैड विनोद वर्मा एवं उनकी टीम आवश्यकतानुसार अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। ई-ऑफिस का पूरा संचालन आईटी हैड विनोद वर्मा की देखरेख में चल रहा है।
 

  Till 15.03.2019 16.03.2019-31.03.2019 01.04.2019-30.04.2019 01.05.2019-15.05.2019
Initiated Completed Initiated Completed Initiated Completed Initiated Completed
DAK 57781 30036 1686 596 4043 4933 2174 2794
File 6494 2275 1155 328 1379 1623 688 432
Total 64275 32311 2841 924 5422 6556 2862 3226
                 
  Total Initiated 75400            
  Total Completed 43017            
                 

नगर निगम को मिल चुका है अवार्ड : स्थानीय निकायों में उत्कृष्ट डिजीटल पहल के लिए नगर निगम गुरूग्राम को भारत सरकार द्वारा गोल्डन अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। यह अवार्ड डिजीटल इंडिया के तहत नगर निगम गुरूग्राम को मिला था। यह अवार्ड भारत सरकार के केन्द्रीय इलैक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा दिल्ली में आयोजित समारोह में दिया गया था। 

‘सभी अधिकारियों के ई-ऑफिस पर लॉगिंग आईडी और पासवर्ड बना दिए गए थे तथा उन्हें ई-ऑफिस पर कार्य करने संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया था। 1 अप्रैल 2019 से पूर्व ई-ऑफिस को टैस्टिंग के लिए चलाया गया था तथा 1 अप्रैल से इसे पूरी तरह से जरूरी कर दिया गया है।’-यशपाल यादव, आयुक्त नगर निगम गुरूग्राम।

‘ई-ऑफिस पर अब तक लगभग 75 हजार फाईलों और डाक का संचालन किया गया है तथा इनमें से लगभग 43 हजार फाईल और डाक कंप्लीट हो चुकी हैं। नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर अब नगर निगम की कार्यप्रणाली पूरी तरह से डिजीटल हो गई है और कोई भी फाईल या डाक कागज के रूप में स्वीकार नहीं की जाती है।’-वाईएस गुप्ता, एडीशनल म्यूनिसिपल कमिशनर।

 

You cannot copy content of this page