लखनऊः गैस चूल्हा गोदाम में लगी आग में मासूम सहित पांच की मौत

Font Size

लखनऊ। यूपी के लखनऊ के इंदिरा नगर के तकरोली में घर में बने गैस चूल्हे के गोदाम में भीषण आग लग जाने से एक वर्ष की मासूम सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ।

बताया जा रहा है कि यह हादसा शार्ट सर्किट से हुआ है। आग लगने की सूचना रात 2 बजकर 40 मिनट पर दमकल विभाग को दी गई। करीब 45 मिनट बाद मौके पर राहत कार्य शुरु हुआ था। आग को काबू करने के लिए घटना स्थल पर 12 दमकल की गाड़ियां पहुंची। हादसे के वक्त मालिक टीएन सिंह घर से बाहर गया हुआ था। वह यूपी में गैस चूल्हा की आपूर्ति का काम करता है।

मृतकों की पहचान जूली सिंह (35) पत्नी डब्लू सिंह (38), डब्लू सिंह पुत्र टीएन सिंह, वंदना सिंह (22), सुमित सिंह (16) व बेबी (1 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतकों में पति पत्नी व उनकी एक वर्ष की बेटी शामिल है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page