दिल्लीः भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीवीएल नरसिम्हा राव पर फेंका जूता

Font Size

दिल्लीः भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीवीएल नरसिम्हा राव पर फेंका जूता 2

नई दिल्ली। भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीवीएल नरसिम्हा राव और भूपेंद्र यादव पर एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। जिस दौरान जूता फेंका गया, जीवीएल साध्वी प्रज्ञा के भोपाल से उम्मीदवारी के बारे में जानकारी दे रहे थे। तुरंत हरकत में आते हुए, भाजपा मुख्यालय के स्टाफ ने व्यक्ति को तुरंत पकड़ा और बाहर ले गए।

व्यक्ति ने बताया कि वो कानपुर का रहने वाला है। हालांकि, अभी जूता फेंकने की वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति का नाम शक्ति भार्गव हो सकता है। जब सुरक्षाकर्मी उसे कमरे से बाहर ले जा रहे थे तो उसने एक विजिटिंग कार्ड उछाला जिस पर डॉ. शक्ति भार्गव लिखा हुआ था।

जीवीएल ने कहा है कि जूता फेंका जरूर गया पर उन्हें लगा नहीं। उन्होंने ये भी बताया कि जूता फेंकने वाले शख्स की जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page