दाउद का करीबी रवि राज काठमांडू में गिरफ्तार

Font Size

काठमांडू:नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित नक्सल मोहल्ला से अंतरराष्ट्रीय कुख्यात माफिया दाउद इब्राहिम के करीबी कहे जाने वाले रवि राज सिंह को केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो ने गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय अनुसंधान अपराध शाखा के अधिकारी एसपी द्विवेश लोहनी ने दी।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां उक्त व्यक्ति पर पैनी नजर रख रही थी। वैज्ञानिक तरीके से जांच के क्रम में घर स्थित लैंड लाइन टेलीफोन व मोबाइल फोन के ट्रेकिंग के दौरान खुलासा हुआ कि कॉल बाइपास कर देश-विदेश में बात कराता था। श्री लोहनी ने बताया कि भारतीय जाली नोट के साथ काठमांडू त्रिभुवन एयरपोर्ट से पाकिस्तानी नागरिक से साथ गिरफ्तार किया गया था।हाल में जेल से छूट कर आया रवि राज करीब चार माह पूर्व ऑन लाइन बिजनेस करने का निबंधन गुरूंग नाम से कराकर रानी पोखरी में भाड़े के मकान में व्यापार करता था। नेपाल में रवि राज, रवि सिंह प्रधान, रवि आदि छद्म नामों से कारोबार करता है।
इसके पास से संचार सेवा से जुड़े आधुनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। एक साथ 120 हॉट लाइन पर देश-विदेश से जोड़ बात कराता था। उस पर अवैध रूप से कॉल बाइपास करने का आरोप है। सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि वह डी-कंपनी को अप्रत्यक्ष रूप से सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों की गोपनीय बातों को अंडरवर्ल्ड तक पहुँचाता था।

Table of Contents

You cannot copy content of this page