सूर्यदेव यादव के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेंध लगाने की जुगत शुरू की

Font Size

पूर्व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पांच जोन में आप कार्यकर्ताओं की फौज ने संभाला मोर्चा

पिछले पांच दिनों से पार्टी कार्यकर्ताओं ने चलाया सघन जनसम्पर्क अभियान

बड़े पैमाने पर सदस्य बनाने की कोशिश को मिली कामयाबी -: सूर्य देव यादव नखरौला

सूर्यदेव यादव के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेंध लगाने की जुगत शुरू की 2

गुरुग्राम। आम आदमी पार्टी ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान चला कर भाजपा के गढ़ में जबरदस्त सेंध लगाने की जुगत शुरू कर दी है। संगठन मंत्री सूर्य देव यादव नखरौला के नेतृत्व में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पांच जोन में पार्टी को विस्तार देने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बड़े पैमाने पर पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता फॉर्म बांटे और लोगों से अपील की। केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी भी दी। अधिकतर लोगों ने आम आदमी पार्टी से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की है।

सूर्यदेव यादव के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेंध लगाने की जुगत शुरू की 3

विधानसभा बादशाहपुर क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री सूर्य देव यादव ने जोन अध्यक्ष आशुतोष, डॉक्टर देवनारायण, विधानसभा सचिव सविता चावला, जिला महिला अध्यक्ष मंजू सांखला, ऑटो यूनियन अध्यक्ष अशोक वर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता रानी कपूर, राजकुमार यादव, बिंदर सिंह, सचिन शर्मा, मुकेश कौशिक, सिंघाना से अनिल, नवीन एंव सन्नी, गांव धनकोट से दिनेश, जयभगवान, राधा कृष्ण, नखरौला से कर्ण सिंह, सूरजभान, नरेश, रामकुमार, संजय, मीरा पाल, खुशी ठाकुर, राजेंद्र खेड़की, हरीनिवास सराय एवं अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पांच गावों का सघन दौरा किया। उनके साथ आप कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम थी जो क्षेत्र के लोगों को लोहड़ी व मकर संक्रांत की शुभकामनाएं भी दे रहे थे। उन्होंने लोगों के साथ अपनी पार्टी की नीतियों व योजनाओं सबंधी जानकारी भी साझा की। लोगों से डोर टू डोर मिलने के क्रम में उन्होंने दिल्ली में केजरीवाल सरकार के पिछले चार वर्षों के काम की फेहरिस्त भी रखी।

सूर्यदेव यादव के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेंध लगाने की जुगत शुरू की 4

उनका सर्वाधिक फोकस दिल्ली में स्कूल , अस्पताल, सार्वजनिक सेवाओं और भ्रस्टाचार को न्यूनतम करने की दिशा में उठाये गए दिल्ली सरकार के कदमों की तुलना करने पर रहा। लोगों को समझाने के क्रम में हरियाणा में वर्तमान सरकार के खोखले वायदे व कामकाज की पोल खोलने की जुगत में उन्होंने सरकारी स्कूलों व अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने दिल्ली सरकार की ओर से की गई गौशाला की उत्तम व्यवस्था का भी ध्यान दिलाया। उनका कहना था कि भाजपा सरकार केवल छलावा करती है। जमीनी हकीकत शून्य है।

सूर्यदेव यादव के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेंध लगाने की जुगत शुरू की 5

स्थानीय युवाओं के बेरोजगार का मुद्दा भी उनके जनसम्पर्क अभियान का प्रमुख विषय रहा। युवा वर्ग भी दिल्ली में आप सरकार के काम काज को लेकर सकारात्मक सोच रखते हैं। युवाओं ने भी बड़ी संख्या में आप पार्टी के प्रति अपना रुझान दर्शाया है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की दॄष्टि से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र को पार्टी ने पांच जोन में बांटा है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी अलग अलग लोगों को दी है। सभी जोन अध्यक्षों को दिल्ली में हरियाणा प्रभारी गोपाल राय एवं स्वयं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें पार्टी को मजबूत बनाने के गुर सिखाए गए हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी जोन अध्यक्ष अपनी अलग अलग टीमों के साथ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक घर में दस्तक दे रहे हैं और अपनी बात प्रमुखता से रख रहे हैं।

सूर्यदेव यादव के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेंध लगाने की जुगत शुरू की 6

पिछले एक सप्ताह से विधानसभा बादशाहपुर के पांचों जोनों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सूर्य देव यादव जो इस क्षेत्र के संगठन मंत्री भी है के नेतृत्व में बनाई गई रूपरेखा के अनुरूप लोगों से सम्पर्क कर रहे हैं। इलाके के प्रमुख सामाजिक हस्तियों से मिल कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का संदेश भी उन्हें देते हैं और क्षेत्र के विकास के लिए उनका सुझाव भी एकत्र कर रहे हैं। प्रदेश में प्रशासनिक सुधार उनकी विवेचना का मुख्य पहलू है जबकि दिल्ली व हरियाणा के बीच तुलनात्मक स्थिति का भान कराना उनकी कोशिश।

सूर्यदेव यादव के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेंध लगाने की जुगत शुरू की 7

दिल्ली में बुजुर्गों को पेंशन देने की बात हो या सरकारी स्कूलों की स्थिति में जबरदस्त बदलाव लाने या फिर प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ाने की मनमानी पर अंकुश लगाने के केजरीवाल सरकार के निर्णायक फैसले व अन्य सभी विषयों को लोगों के सामने रख रहे हैं। सूर्य देव यादव ने क्षेत्र के एक जोन का प्रभार अपने पास रखा है। उन्होंने पिछले 70 साल बनाम चार साल के विकास कार्यों को लिखित रूप में अपने जोन में वितरित किया।

सूर्यदेव यादव के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेंध लगाने की जुगत शुरू की 8

डोर टू डोर अभियान का अनुभव साझा करते हुए सूर्य देव यादव ने बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के काम करने के तरीके से लोग बेहद प्रभावित हैं। उनका कहना है कि अधिकतर लोगों का दिल्ली आना – जाना सामान्यतया लगा रहता है इसलिए सभी पिछले चार वर्षों में किये गए कार्यों को अच्छी तरह समझ भी रहे हैं औऱ उनकी बातों से सहमत भी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी लोकसभा चुनाव में आप पार्टी को क्षेत्र में अपार जनसमर्थन मिलेगा।

You cannot copy content of this page